सीजी भास्कर, 21 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (Krishak Unnati Yojana) को प्रोत्साहित करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।
यह भी पढ़ें : Korba Bolero Accident : कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर, थार समेत कई गाड़ियों को मारी टक्कर
श्री शर्मा ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत अब किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की एकसमान आदान सहायता राशि दी जाएगी, जिससे कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी पूरी प्रोत्साहन राशि का लाभ सुनिश्चित होगा। इस योजना में खरीफ 2023 से 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 35,904.90 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वालों की सहायता राशि 11,000 से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति एकड़ कर (Krishak Unnati Yojana) दी गई है, जबकि दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती पर 10,000 रुपये प्रति एकड़ दिए जा रहे हैं। इस पहल से अब तक पौने पाँच लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें : School Students Drug Video Viral : स्कूली बच्चों के नशे का वीडियो वायरल, डिप्टी CM अरुण साव बोले- सरकार करेगी कार्रवाई
गन्ना उत्पादक किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में गन्ने का उपार्जन दर 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। शक्कर रिकवरी के आधार पर कवर्धा कारखाने के किसानों को सर्वाधिक 488.67 रुपये, पण्डरिया में 455.10 रुपये, बालोद में 432.62 रुपये तथा सूरजपुर में 425 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान हो रहा है। औसतन 300 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन पर गन्ना किसानों को लगभग 21,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है, जो धान की सहायता राशि से कहीं अधिक है।
इसके साथ ही खरीफ 2026 और रबी 2026-27 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल (Krishak Unnati Yojana) रही है। वहीं ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने के लिए मार्कफेड के माध्यम से 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक कोदो, कुटकी और रागी का उपार्जन किया जाएगा, जिसकी आपूर्ति आंगनबाड़ियों और माध्यमिक शालाओं में की जाएगी।
खबरें और भी हैं : Indian Railways Fog Safety Device : कोहरे में भी सुरक्षित दौड़ेंगी ट्रेनें, 500 मीटर पहले मिलेगा सिग्नल का अलर्ट
प्रेस वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत और जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।


