सीजी भास्कर, 22 नवम्बर । बिलासपुर स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में कंपनी को सोशल मीडिया प्रेजेंस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में कुल 7 पुरस्कार मिले हैं। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को एसईसीएल मुख्यालय में जनसंपर्क विभाग की टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास से मुलाकात कर उन्हें पुरस्कार की ट्रॉफी सौंपी। (SECL Wins First Prize)
इस दौरान बिरंची दास ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसंपर्क और डिजिटल संचार के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, गतिविधियों और जनकल्याणकारी पहलों को आम लोगों तक पहुंचाने में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने टीम को भविष्य में भी समर्पण और नए प्रयोगों के साथ बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh State Sports Award : 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

कोलकाता में आयोजित समारोह में मिले सात पुरस्कार : SECL Wins First Prize
कोलकाता में आयोजित कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को कुल सात पुरस्कार मिले। इनमें तीन कॉर्पोरेट और चार व्यक्तिगत श्रेणियों के पुरस्कार शामिल हैं।
कॉर्पोरेट श्रेणी में कंपनी को सोशल मीडिया प्रेजेंस में प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, पर्यावरण प्रबंधन और भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंपनी की उपलब्धियों को मिली पहचान
सोशल मीडिया प्रेजेंस श्रेणी में मिला प्रथम पुरस्कार (SECL Wins First Prize) एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग के प्रयासों का सम्मान है। विभाग की ओर से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी की उपलब्धियों, खनन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) से जुड़ी पहलों और कर्मचारी कल्याण की जानकारियां आम लोगों तक पहुंचाई जाती हैं।
कंपनी प्रबंधन ने इस उपलब्धि को टीम के सामूहिक प्रयास और प्रभावी डिजिटल संचार का परिणाम बताया है।
यह भी पढ़ें : Gevra Coal Mine : गेवरा कोल माइंस में कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
ख़बरें और भी हैं :SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर


