सीजी भास्कर, 25 नवंबर। मध्यप्रदेश के सांची में आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था (Chhattisgarh Express) की है। सांची स्तूप में 29 और 30 नवंबर को होने वाले 74वें चेटियागिरि विहार वर्षगांठ समारोह और पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सांची स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Father Murder : शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, रायगढ़ में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

27 और 28 नवंबर को मिलेगी सुविधा Chhattisgarh Express
रेलवे के अनुसार, यह सुविधा 27 और 28 नवंबर को रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके तहत कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सुबह 6:42 बजे सांची स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 6:44 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें : Durg School Inspection : सेजस मर्रा में शिक्षक गायब, प्राचार्य भी नदारद; पहली से पांचवीं तक खाली मिलीं कक्षाएं
अमृतसर-बिलासपुर ट्रेन का भी होगा ठहराव
इसी तरह अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शाम 5:14 बजे सांची स्टेशन (Chhattisgarh Express) पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 5:16 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
रेलवे के इस निर्णय से सांची में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। खासकर छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से पहुंचने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
खबरें और भी हैं : Katghora Forest Division : कोरबा में भालू के शिकार के आरोप में 4 ग्रामीण गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए


