सीजी भास्कर, 28 नवम्बर । केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव पर फैसला लिया गया। (Lok Sabha Seats Increase)
बढ़ाई गई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव : Lok Sabha Seats Increase
इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 815 किया जा सकता है। यानी 272 सीटों का इजाफा होगा। प्रस्ताव में बढ़ाई गई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की भी बात है। साथ ही कुल सीटों की संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलने का प्रावधान बताया गया है।
यह भी पढ़ें : CG में परिसीमन बाद सीटें बढ़ कर 135 विधानसभा, 17 लोकसभा…

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
सरकार इस प्रस्ताव से जुड़े विधेयक को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पेश करना चाहती है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी।
लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी पर विशेष सत्र में हो सकती है चर्चा : Lok Sabha Seats Increase
वहीं, इस प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार विधेयक पास कराने के लिए बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। DMK ने भी राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी सुरक्षित रखने की मांग की है। अब इस मुद्दे पर संसद के विशेष सत्र में चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण का रास्ता साफ, 2027 जनगणना के बाद बढ़ेगी लोस-विस सीटों की संख्या
ख़बरें और भी हैं :‘नीतीश सबके बड़े भाई’, NDA में सीटों के लिए JDU की प्रेशर पॉलिटिक्स! BJP का टो टूक जवाब


