CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor shop murder case : शराब दुकान के बाहर हत्या, चाकू से गला रेता

Liquor shop murder case : शराब दुकान के बाहर हत्या, चाकू से गला रेता

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share
Liquor shop murder case
Liquor shop murder case

सीजी भास्कर, 11 अगस्त। बिलासपुर में शराब दुकान के सामने विवाद के बाद दो युवकों ने भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार को तोरवा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई। मृतक की पहचान देवरीखुर्द निवासी बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाने का काम करते थे। घटना के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और वहां लगे CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। (Liquor shop murder case)

Contents
  • हत्या के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़ : Liquor shop murder case
  • बुजुर्ग पर भी चाकू से हमला

यह भी पढ़ें : Balodabazar Murder Case: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाचा की गला रेतकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, शराब दुकान के सामने बबला साहू का दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार होने से बबला साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Raipur Dairy Murder Case: राजधानी में शराबी विवाद बना खूनी वारदात, डेयरी कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

Liquor shop murder case
Liquor shop murder case : शराब दुकान के बाहर हत्या, चाकू से गला रेता

हत्या के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़ : Liquor shop murder case

हत्या के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में हंगामा किया और वहां लगे CCTV कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें :Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

बुजुर्ग पर भी चाकू से हमला

हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान तोरवा क्षेत्र के बूटापारा निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल (65) पर देवरीखुर्द के एनीकट के पास बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। उनके गले पर गंभीर चोट आई है और उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को आशंका है कि बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपी वही हो सकते हैं, जिन्होंने बबला साहू की हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक बच्चे पर भी चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है, लेकिन इसकी भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Another murder in Bhilai : आपसी विवाद में बुजुर्ग ने करी युवक की हत्या, भिलाई के खुर्सीपार इलाके में सनसनी

Hospital Theft Sakti : सक्ती अस्पताल में चोरी का मामला उजागर, भागने की फिराक में था आरोपी
शराब घोटाला केस: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज ED कोर्ट में पेशी, 16.70 करोड़ की बरामदगी पर कस्टडी बढ़ाने की तैयारी
Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
Raipur Metro City Development : रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror : मेडिकल स्टोर में पिस्टल दिखाकर मांगी कार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?