CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajat Bedi Comeback : रजत बेदी का डबल कमबैक: 20 साल बाद पर्दे पर वापसी, बेटे विवान को भी मिला फिल्मी सफर का मौका

Rajat Bedi Comeback : रजत बेदी का डबल कमबैक: 20 साल बाद पर्दे पर वापसी, बेटे विवान को भी मिला फिल्मी सफर का मौका

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Rajat Bedi Comeback
Rajat Bedi Comeback

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी, जो 2000 के दशक में अपनी खलनायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे, अब लगभग दो दशक बाद वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Rajat Bedi Comeback) के जरिए फिर से सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक फिल्मी परदे से दूर रहे रजत को इस शो ने न सिर्फ करियर में नई शुरुआत दी है, बल्कि उनके बेटे विवान बेदी के लिए भी फिल्मी दुनिया का दरवाज़ा खोल दिया।

Contents
  • कनाडा में कारोबार, फिर संघर्ष Rajat Bedi Comeback
  • ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से नई पहचान
  • आर्यन खान से की थी खास डील
  • पिता-पुत्र दोनों की नई शुरुआत

कनाडा में कारोबार, फिर संघर्ष Rajat Bedi Comeback

फिल्मों में पहचान बनाने के बाद जब उनका करियर ठहराव पर पहुंचा, तो रजत बेदी ने कनाडा जाकर रियल एस्टेट का बिज़नेस शुरू किया। हालांकि यह सफर भी आसान नहीं रहा। एक इंटरव्यू (Rajat Bedi Comeback) में उन्होंने खुलासा किया था कि कारोबार के दौरान पार्टनर्स ने उन्हें धोखा दिया और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से नई पहचान

अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज ने उन्हें फिर से दर्शकों के दिलों तक पहुंचा दिया है। शो में उन्होंने जलज सक्सेना नामक एक संघर्षरत अभिनेता (Rajat Bedi Comeback) का किरदार निभाया है, जिसकी कहानी कहीं न कहीं उनकी असली ज़िंदगी से मेल खाती है। रजत कहते हैं कि इस रोल ने उन्हें अपने जीवन का आईना दिखा दिया।

आर्यन खान से की थी खास डील

इस शो के निर्देशक आर्यन खान के विज़न की तारीफ करते हुए रजत ने एक बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने बताया, “मैंने आर्यन से शर्त रखी थी कि मैं ये किरदार तभी करूंगा, जब मेरे बेटे विवान को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका मिलेगा। आर्यन ने तुरंत मेरी रिक्वेस्ट मान ली।”

अब रजत का बेटा विवान बेदी भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुका है और बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Rajat Bedi Comeback) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहा है।

पिता-पुत्र दोनों की नई शुरुआत

इस तरह रजत बेदी ने एक ही प्रोजेक्ट से दो लक्ष्य हासिल किए – खुद का शानदार कमबैक और बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक।

Dhuurandhar CBFC Cuts : ‘धुरंधर’ पर CBFC की रिपोर्ट जारी: अपशब्द, हिंसा और किरदार का नाम—बोर्ड ने मेकर्स से मांगे कई बड़े बदलाव
Mahasamund Girlfriend Murder Case : बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर प्रेमिका की हत्या कर रेत में दफनाया शव
Roadside Murder Mystery: कवर्धा में सड़क किनारे मिली खून से सनी अज्ञात लाश, गले-पेट पर चाकू के गहरे वार
OMG : उप चुनाव वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM पर उठा दिया हाथ, थप्पड़ मारने का विडियो वायरल
सीबीआई शिकायत के बाद ED की एंट्री, इनकी ब​ढ़ीं मुश्किलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?