CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव

US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव

By Newsdesk Admin
18/09/2026
Share
US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव
US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव

सीजी भास्कर, 18 सितंबर : अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने (US Tariff News) वाले देशों पर दबाव बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान से जुड़े नए प्रतिबंधों वाले बिल को मंजूरी दे दी है।

Contents
  • 100% टैरिफ का प्रावधान US Tariff News
  • रूसी यूरेनियम पर भी प्रतिबंधों का प्रावधान
  • परमाणु जरूरतों के लिए कुछ छूट बरकरार
  • ट्रंप की रणनीति में यूरेनियम के लिए खुली खिड़की

इसमें रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ (US Tariff News) लगाने का प्रावधान है। भारत और चीन भी इसके दायरे में आ सकते हैं। हालांकि, रूसी परमाणु ईंधन को लेकर बिल में कुछ खास परिस्थितियों में छूट का प्रावधान रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

100% टैरिफ का प्रावधान US Tariff News

नए कानून के तहत अमेरिका उन देशों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, जो रूस से कच्चा तेल या गैस खरीदना जारी रखते हैं। ऐसे देशों से आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ (US Tariff News) लगाया जा सकता है। इससे रूस के साथ ऊर्जा कारोबार जारी रखने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

बिल की मंजूरी के बाद रूस से ऊर्जा खरीद को लेकर अमेरिका की सख्ती और बढ़ने की संभावना है। इसका असर उन देशों पर पड़ सकता है, जो रूस से तेल और गैस का आयात करते हैं। भारत और चीन का नाम भी संभावित रूप से प्रभावित देशों के तौर पर सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें :  Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

रूसी यूरेनियम पर भी प्रतिबंधों का प्रावधान

बिल में रूस से आने वाले यूरेनियम को लेकर भी प्रावधान किए गए हैं। इसमें रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम (Rosatom) और उससे जुड़ी कंपनियों से आने वाला यूरेनियम शामिल है। कानून के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से यूरेनियम आयात पर मौजूदा पाबंदियों को लागू करना होगा।

यह भी पढ़ें : Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

परमाणु जरूरतों के लिए कुछ छूट बरकरार

हालांकि, अमेरिकी संसद ने परमाणु क्षेत्र में कुछ जरूरी जरूरतों के लिए राहत का रास्ता खुला रखा है। अमेरिका और रूस के बीच होने वाले कुछ सिविल न्यूक्लियर यानी शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग पर ये पाबंदियां लागू नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें : Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

इसके अलावा कुछ परमाणु रिएक्टरों में इस्तेमाल होने वाले कम-संवर्धित यूरेनियम के आयात को भी छूट मिल सकती है। मेडिकल क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले कुछ खास आइसोटोप के आयात के लिए भी राहत का प्रावधान रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

ट्रंप की रणनीति में यूरेनियम के लिए खुली खिड़की

एक तरफ अमेरिका रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ (100 Percent Tariff) लगाने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ परमाणु क्षेत्र की कुछ आवश्यकताओं के लिए रूसी यूरेनियम से जुड़े रास्ते पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं। इससे ऊर्जा कारोबार और परमाणु ईंधन के मामले में अमेरिकी नीति के अलग-अलग रुख सामने आते हैं।

यह भी पढ़ें : Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

फिलहाल इस बिल की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया और इसके अंतिम प्रावधानों पर नजर रहेगी। यदि कानून प्रभावी होता है तो रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर इसका असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

Schools Fee Hike Protest : ‘बच्चों को क्लास से निकाला’ – Private स्कूलों में बढ़ती फीस पर भड़के अभिभावकों का प्रदर्शन
PM Modi Shourya Yatra : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौर्य यात्रा में लिया हिस्सा, वीरों को किया नमन
Sight of the moon : दिल्ली, लखनऊ, रांची, भोपाल और गुवाहाटी में चांद का हुआ दीदार, आज मनाई जाएगी ईद
IB अधिकारी और बहन की संदिग्ध मौत: सल्फास खाकर किया सुसाइड…
Big Breaking: नर्स हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ADG ने किया खुलासा, कहा-“कोलकाता की घटना से न जोड़ें, उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है”‌
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Contract Killing Case
Ambikapur Contract Killing Case : तलाक के विवाद में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई ससुर की हत्या

सीजी भास्कर, 18 सितम्बर। अंबिकापुर में तलाक के…

Bilaspur Bilha Mazda Accident
Bilaspur Bilha Mazda Accident : माजदा की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

Bilaspur Bilha Mazda Accident : मामले की शिकायत…

PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
PF Pension : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पीएफ पेंशन (PF Pension) को लेकर सरकार ने…

Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV
Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV

हुंडई भारतीय बाजार में नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai…

Bhupesh Baghel Election Petition : हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

Bhupesh Baghel Election Petition : पूरा मामला पाटन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?