CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार

Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
Electricity Bill Dues Chhattisgarh
Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर ₹3117.49 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। बिजली बिल बकाया छत्तीसगढ़ (Electricity Bill Dues Chhattisgarh) का मुद्दा गुरुवार को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने सरकार पर बड़े बकायादारों से वसूली नहीं करने और आम उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। जवाब में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बकाया वसूली लगातार जारी है और बिजली दरों का निर्धारण सरकार नहीं बल्कि राज्य विद्युत नियामक आयोग करता है।

Contents
    • ये भी पढ़ें : Sarona Balod Railway Station Inauguration : आज पीएम मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
  • Electricity Bill Dues Chhattisgarh  कुल 5853 करोड़ से ज्यादा बकाया
  • कांग्रेस का आरोप- बड़े बकायादारों पर नरमी, जनता पर बोझ
    • ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Ease of Doing Business Act 2026 : विधानसभा से पास हुआ नया कानून, कारोबार शुरू करना होगा आसान 
  • 1300 करोड़ रुपये बड़े बकायादारों पर बकाया
  • सरकार बोली- बिजली दरें आयोग तय करता है
    • ये भी पढ़ें : Mohan Markam statement : बोले- भगवान राम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं
  • सूर्य घर योजना को लेकर भी हुई चर्चा
    • ये भी पढ़ें : Eye Testing Machine : गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा
  • 1 जुलाई से बढ़ी हैं बिजली की नई दरें

ये भी पढ़ें : Sarona Balod Railway Station Inauguration : आज पीएम मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

 

Electricity Bill Dues Chhattisgarh  कुल 5853 करोड़ से ज्यादा बकाया

विधानसभा में सरकार ने बताया कि मई 2026 तक राज्य में कुल ₹5,853.86 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। इसमें ₹3,117.49 करोड़ सरकारी विभागों पर, जबकि ₹2,736.37 करोड़ निजी और अन्य उपभोक्ताओं पर बकाया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 में मई माह तक सरकारी विभागों से ₹249.06 करोड़ की वसूली की जा चुकी है और बकाया राशि वसूलने की कार्रवाई लगातार जारी है।

कांग्रेस का आरोप- बड़े बकायादारों पर नरमी, जनता पर बोझ

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी बड़े बकायादारों से प्रभावी वसूली नहीं कर पा रही है। इसकी भरपाई आम उपभोक्ताओं पर बिजली दरें बढ़ाकर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), स्कूल शिक्षा और गृह विभाग समेत कई सरकारी विभागों पर भारी बिजली बिल बकाया है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Ease of Doing Business Act 2026 : विधानसभा से पास हुआ नया कानून, कारोबार शुरू करना होगा आसान 

 

1300 करोड़ रुपये बड़े बकायादारों पर बकाया

इंद्र साव ने सदन में दावा किया कि एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले प्रभावशाली उपभोक्ताओं पर करीब ₹1300 करोड़ की राशि बकाया है। उनका कहना था कि यदि सरकार इन बड़े बकायादारों से प्रभावी वसूली करे तो बिजली दरें बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सरकार बोली- बिजली दरें आयोग तय करता है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों का निर्धारण राज्य सरकार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग करता है। आयोग बिजली खरीद लागत, वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति, बाजार की परिस्थितियों और जनसुनवाई जैसे विभिन्न पहलुओं के आधार पर दरें तय करता है।

उन्होंने बताया कि निजी उपभोक्ताओं से भी नियमानुसार बकाया वसूली की जा रही है। वहीं सरकारी विभागों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रीपेड बिजली कनेक्शन की व्यवस्था लागू की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Mohan Markam statement : बोले- भगवान राम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं

सूर्य घर योजना को लेकर भी हुई चर्चा

इंद्र साव ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी बकाया वसूली की बजाय प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार में अधिक व्यस्त हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 1.85 लाख से अधिक लोगों ने इस योजना में पंजीयन कराया है। इनमें 76 हजार से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। योजना के तहत केंद्र सरकार ने ₹482.56 करोड़ और राज्य सरकार ने ₹161 करोड़ की सहायता उपलब्ध कराई है, जिससे हजारों परिवारों का बिजली बिल शून्य या काफी कम हो गया है।

ये भी पढ़ें : Eye Testing Machine : गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा

1 जुलाई से बढ़ी हैं बिजली की नई दरें

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2026 से छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें लागू हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए औसतन 6.23 प्रतिशत बिजली दर वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तथा गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली महंगी हुई है।

मनरेगा में घोटाले की आशंका, मजदूरों की जगह मशीनों से हो रहा काम
अब चेहरा पढ़ कर छत्‍तीसगढ़़ सरकार महतारियों को देगी पोषण आहार, 1 जनवरी से टेक होम राशन के लिए फेस वेरिफिकेशन और ओटीपी प्रणाली, पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था लागू
लड़की को खेत में घसीटकर ले गए थे, बारी-बारी से किया रेप… 20 साल की सजा के खिलाफ पहुंचे हाईकोर्ट तो मिला झटका
Wolf Attack Incident : खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों का हमला, क्षत-विक्षत मिली लाशें
रायगढ़ में दूसरे राज्यों से आए 50 लोग थाने लाए गए: पुलिस कर रही वेरिफिकेशन, ज्यादातर पश्चिम बंगाल से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bagiya Jan Darshan
Bagiya Jan Darshan : देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

BSP Scrap Chori 
BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं…

Abhanpur Dilapidated School
Abhanpur Dilapidated School : जर्जर स्कूल भवन पर फूटा पालकों का गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : रायपुर जिले के…

Bilaspur Rain Flood
Bilaspur Rain Flood : 20 साल बाद बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, शहर पानी-पानी

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Re NEET UG 2026 Result
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर

Re NEET UG 2026 Result

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?