CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Raipur Murder
Raipur Murder

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र स्थित छापरपानी गांव में महिला और उसकी 10 माह की बेटी की हत्या का मामला एक सप्ताह बाद भी अनसुलझा है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। (Raigarh Murder Mystery)

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर से 40 वर्षीय बरत कुमारी और उसकी 10 माह की बेटी परी का शव बरामद हुआ था। महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : Durg murder case : महिला हत्याकांड में CCTV से मिले अहम सुराग

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

अब तक कोई ठोस सुराग नहीं : Raigarh Murder Mystery

पुलिस की जांच में सामने आया कि बरत कुमारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर बोर घर में ही रहती थी। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई, लेकिन उस समय हुई तेज बारिश के कारण खोजी कुत्तों को पर्याप्त सफलता नहीं मिल सकी। इससे जांच की प्रक्रिया प्रभावित हुई और मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है।

यह भी पढ़ें : Balodabazar Teacher Found Dead : 26 वर्षीय शिक्षिका ने लगाई फांसी, कमरे में मिला शव

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन बरत कुमारी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी, जबकि उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

ख़बरें और भी हैं :फिर निर्भया जैसी दरिंदगी : नाबालिग से बस में गैंगरेप, पीड़िता की बिगड़ गई मानसिक स्थिति, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 6 गिरफ्तार

Awas Plus 2.0 Gram Sabha : 24 जून को प्रदेशभर की ग्राम सभाओं में होगी आवास प्लस 2.0 प्रतीक्षा सूची पर चर्चा
Republic Day Bastar: बस्तर में बदला माहौल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले—अब लोग मुस्कुरा रहे हैं, लोकतंत्र की आवाज़ सुनाई दे रही है
Bijapur Tendupatta Protest : बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों का हल्लाबोल, नगद भुगतान और ₹7000 दर की मांग; कांग्रेस ने घेरा कलेक्टोरेट, पलायन की दी चेतावनी
पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, दृष्टिहीन छात्रों को कराए मां बम्लेश्वरी के दर्शन, CM साय ने की सराहना
Bilaspur Petrol Pump Rule : बिना नंबर या गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल नहीं मिलेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?