सीजी भास्कर, 24 जुलाई। उच्च शिक्षा और भविष्य की तैयारी को लेकर गरियाबंद के विद्यार्थियों में शुक्रवार को खास उत्साह देखने (Career Guidance) को मिला। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित करियर गाइडेंस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने करियर चयन से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक कई महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से विषय चयन, उच्च शिक्षा, नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भविष्य की बेहतर योजना बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें : Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी
सभी विकासखंडों में हो रही हैं करियर गाइडेंस कार्यशालाएं Career Guidance
जिला प्रशासन की पहल पर जिले के विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी विकासखंडों में करियर गाइडेंस कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर बी एस उइके और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर और गौरव गरियाबंद अभियान के जिला नोडल श्याम चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी शामिल हुए।
सही करियर चयन पर दिया गया जोर
कार्यक्रम में जिला पंचायत की उप संचालक पद्मनी हरदेल ने कहा कि 12वीं के बाद लिया गया निर्णय विद्यार्थियों के पूरे भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए करियर का चयन अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखकर करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें : Chandrahasini Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत
विशेषज्ञों ने बताए सफलता के तरीके Career Guidance
करियर काउंसलर आकाश सिन्हा ने विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, अध्ययन की सही पद्धति और सफलता हासिल करने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर निर्माण, विषय चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया।
नीट और जेईई की तैयारी पर भी मिला मार्गदर्शन
विनोबा टीम के शुभम सिंह ने नीट, जेईई सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और अध्ययन पद्धति से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
वहीं व्याख्याता प्रदीप यादव और कविता सिन्हा ने बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट, प्रश्नपत्र की प्रकृति और बेहतर अंक प्राप्त करने की रणनीति पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Drone Farming : धमतरी बना पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा
विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य रखने की सीख Career Guidance
गौरव गरियाबंद अभियान के जिला नोडल श्याम चंद्राकर ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों ने पिछले वर्षों में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गरियाबंद का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी बेहतर परिणाम देकर जिले की पहचान को और मजबूत करेंगे।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव ने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत करने की अपील (Career Guidance) की। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं।
खबरें और भी हैं : Ram-Nami Documentary : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चमकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति
रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत



