CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Tribal Development
Tribal Development

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  : विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के सर्वांगीण विकास (Tribal Development)  के लिए धमतरी जिले में नई पहल शुरू की गई है। जिला प्रशासन द्वारा कमार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक व्यवसायिक परिसरों (कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स) का निर्माण कराया जाएगा। वहीं बोरई को अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है।

Contents
  • सात स्थानों पर बनेंगे व्यवसायिक परिसर Tribal Development 
    • पीएम जनमन योजना से बदल रही जनजातीय क्षेत्रों की तस्वीर
    • कमार विद्यालय होगा हायर सेकेंडरी तक उन्नत 
    • बोरई बनेगा व्यापार और परिवहन का नया केंद्र
    • मसानडबरा में देश की दूसरी पीएम जनमन आवास कॉलोनी
    • 1481 आवास स्वीकृत, 1046 हुए पूर्ण Tribal Development  
    • सड़क, पेयजल और बिजली सुविधाओं का विस्तार
    • बहुउद्देश्यीय केंद्रों से मिलेंगे नए अवसर Tribal Development
    • 133 बसाहटों में योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

सात स्थानों पर बनेंगे व्यवसायिक परिसर Tribal Development 

धमतरी जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित व्यवसायिक परिसरों का निर्माण बेलरगांव, कसपुर, बोरई, कुकरेल, सिंगपुर, दुगली और केरेगांव में किया जाएगा। इन परिसरों में कमार समुदाय के हितग्राही अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार दुकानें संचालित कर सकेंगे।

इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कमार समुदाय की आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी मजबूत होगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को स्थायी आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए।

यह भी पढ़ें : Jail Wedding : सेंट्रल जेल बना शादी का मंडप, रेप के आरोपी संग युवती ने लिए सात फेरे

पीएम जनमन योजना से बदल रही जनजातीय क्षेत्रों की तस्वीर

भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनमन (PM JANMAN – Pradhan Mantri Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan) योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों तक आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Gau Samman Diwas : गरियाबंद में कल मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस, भजन कीर्तन यात्रा के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

धमतरी जिले में इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिले को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह उपलब्धि जनजातीय विकास के क्षेत्र में जिला प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।

कमार विद्यालय होगा हायर सेकेंडरी तक उन्नत 

कमार समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संचालित कमार विद्यालय को कक्षा दसवीं से बारहवीं तक उच्चीकृत करने की प्रक्रिया जारी है। इससे विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए दूरदराज क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें : AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

बोरई बनेगा व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

जिले के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को गति देने के लिए बोरई में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और कांकेर जिले को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित बोरई में बस टर्मिनल बनने से यातायात सुविधाओं में विस्तार होगा।

बस टर्मिनल के साथ विकसित होने वाला व्यवसायिक परिसर स्थानीय युवाओं और जनजातीय हितग्राहियों के लिए रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

यह भी पढे़ं : Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

मसानडबरा में देश की दूसरी पीएम जनमन आवास कॉलोनी

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत संकरा के आश्रित गांव मसानडबरा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा है।

यह देश की दूसरी और छत्तीसगढ़ की पहली पीएम जनमन आवास कॉलोनी है। यहां कमार समुदाय की परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए आवासों का निर्माण किया जा रहा है। कॉलोनी को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।

यह भी पढे़ें : Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

1481 आवास स्वीकृत, 1046 हुए पूर्ण Tribal Development  

पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 1481 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1046 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 435 आवास निर्माणाधीन हैं। अधिकारियों के अनुसार शेष आवास अगले चार माह में पूरे कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

सड़क, पेयजल और बिजली सुविधाओं का विस्तार

योजना के तहत जिले में 36 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल लागत 1341.60 लाख रुपए है। सड़क निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों को बाजार, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं हर घर का विद्युतीकरण भी पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें : MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

बहुउद्देश्यीय केंद्रों से मिलेंगे नए अवसर Tribal Development

नगरी ब्लॉक के बोईरगांव में निर्मित बहुउद्देश्यीय केंद्र ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आजीविका गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं बाजार कुर्रीडीह में 50-सीटर बालक छात्रावास का निर्माण जारी है, जो जनवरी तक पूरा होने की संभावना है। छात्रावास बनने के बाद कमार जनजाति के बच्चों को सुरक्षित आवास और अध्ययन की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

133 बसाहटों में योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ

जिले की 133 जनजातीय बसाहटों में त्वरित गतिविधियों की पूर्ण संतृप्ति हासिल की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक कमार परिवार तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उन्हें सम्मानजनक जीवन, स्थायी आजीविका तथा बेहतर भविष्य उपलब्ध कराया जा सके।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के समग्र विकास के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। व्यवसायिक परिसर, शिक्षा, आवास और परिवहन सुविधाओं के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

Korba Asian Traders Theft Case : चोरीकांड का खुलासा, ₹2.50 लाख का माल बरामद
IAS Cadre : 2024 बैच के IAS को कैडर अलॉट, छत्तीसगढ़ को मिले अक्षय, विपिन और क्षितिज 3 नए आईएएस अफसर
Crime Against Senior Citizens : बुजुर्गों के लिए सबसे खतरनाक बना छत्तीसगढ़, NCRB रिपोर्ट में खुलासा
Sex CD Case Chhattisgarh: सेक्स सीडी केस में भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने दी दोबारा ट्रायल की मंजूरी
दुर्ग में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 8 सफाईकर्मी महिलाएं और ड्राइवर घायल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

Digital Education Bhilai
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयला…

Mungeli Robbery
Mungeli Robbery: 48 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए

Mungeli Robbery मामले में मुंगेली पुलिस ने बड़ी…

CGPSC Scam
CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?