CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forex Trading Scam : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का घेराव

Forex Trading Scam : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का घेराव

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
Forex Trading Scam
Forex Trading Scam

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर कथित ऑनलाइन निवेश घोटाले का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में हंगामा (Forex Trading Scam) मच गया। देश के 10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने डोंगरगढ़ पहुंचकर आरोपी के घर का घेराव किया और बाद में थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। निवेशकों का आरोप है कि अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनसे अरबों रुपये का निवेश कराया गया और बाद में उनका पैसा फंसा दिया गया।

Contents
  • लॉन्ग एशिया प्लेटफॉर्म पर लगाया ठगी का आरोप Forex Trading Scam
  • डोंगरगढ़ पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
  • निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप Forex Trading Scam
  • पुलिस ने शुरू की जांच
  • प्लेटफॉर्म की वैधता पर भी उठे सवाल

मामले में निवेशकों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Forex Trading Scam

लॉन्ग एशिया प्लेटफॉर्म पर लगाया ठगी का आरोप Forex Trading Scam

पीड़ितों का आरोप है कि फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्ग एशिया के जरिए देशभर के एक लाख से अधिक निवेशकों से अरबों रुपये का निवेश कराया गया।

निवेशकों के अनुसार शुरुआत में अच्छा रिटर्न देकर लोगों का भरोसा जीता गया। लेकिन फरवरी 2026 से तकनीकी समस्या का हवाला देकर विथड्रॉल बंद कर दिया गया, जिसके बाद निवेशकों का पैसा फंस गया और प्लेटफॉर्म से संपर्क भी सीमित हो गया।

यह भी पढ़ें :  CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

डोंगरगढ़ पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन

10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने डोंगरगढ़ पहुंचकर आरोपी कुलजीत सिंह भाटिया के घर का घेराव किया। इसके बाद सभी निवेशक थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर सामान्य कराया।

निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप Forex Trading Scam

नागपुर के निवेशक रविशंकर बाघ ने आरोप लगाया कि कुलजीत सिंह भाटिया, जोगेंद्र वर्मा, अभय कुनले सहित अन्य लोगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों से निवेश कराया।

एक अन्य पीड़ित कुटरजन मिर्जी ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े आठ लाख रुपये निवेश किए, लेकिन अब तक एक बार भी अपनी राशि नहीं निकाल सके। उनका कहना है कि वे अपने परिचितों के माध्यम से इस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें : Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

पुलिस ने शुरू की जांच

एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए निवेशकों ने लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

वहीं थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने कहा कि ऑनलाइन ठगी की जानकारी पुलिस को दी गई है। यदि जांच में डोंगरगढ़ से जुड़े तथ्य सामने आते हैं तो स्थानीय पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई और जांच में सहयोग करेगी।

प्लेटफॉर्म की वैधता पर भी उठे सवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लॉन्ग एशिया खुद को ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (Forex Trading Scam) बताता है। हालांकि भारत में इसके भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से अधिकृत होने का कोई सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं आया है।

साथ ही न्यूज़ीलैंड की वित्तीय नियामक संस्था एफएमए इससे जुड़े कुछ डोमेन को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुकी है। हालांकि इन आरोपों और प्लेटफॉर्म की वास्तविक स्थिति की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

खबरें और भी हैं :  Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

मैनपाट पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: उल्टा पानी और मेहता प्वाइंट का दौरा, तिब्बती मॉनेस्ट्री भी जाएंगे…
Ranu Sahu Bail Rejected : निलंबित आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बरकरार, फिलहाल जेल में ही कटेगी रात
Garbage Strike Raipur : दिवाली के मौके पर कचरा उठाव ठप्प, रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर
Aadhaar PVC Card Order Online : एक मोबाइल नंबर से बनवाएं पूरे परिवार का पीवीसी आधार कार्ड, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
CG News : सिलाई मशीन लेने गई युवती का रास्ता रोक Gang रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, किसी को बताने पर बदमाशों ने दी थी जान से मारने की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?