CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Property Dealer Case : टेबल पर बंदूक रखकर कराए जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर

Durg Property Dealer Case : टेबल पर बंदूक रखकर कराए जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Durg Property Dealer Case : टेबल पर बंदूक रखकर कराए जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर
Durg Property Dealer Case : टेबल पर बंदूक रखकर कराए जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में करोड़ों की जमीन (Durg Property Dealer Case) हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रॉपर्टी डीलर पर लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जमीन के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने, कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • प्रॉपर्टी डीलर पर गंभीर आरोप
  • बंदूक दिखाकर कराए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर
    • पत्नी को भी मामले में फंसाने की धमकी
    • व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशाट बना सबूत
    • पुलिस ने शुरू की जांच

यह भी पढ़ें : Raipur Mekahara Hospital Fire : मेकाहारा के कैजुअल्टी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

प्रॉपर्टी डीलर पर गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता मालवीय नगर निवासी प्रविंदर सिंह चाने ने बताया कि डिपरापारा वार्ड-9 निवासी प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह पर करोड़ों की जमीन (Durg Property Dealer Case) पर कब्जा करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2017-18 से आरोपी ने सिकोला बायपास स्थित अंजनी मैरिज पैलेस परिसर और आसपास की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जब शिकायतकर्ता ने राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी लेने की कोशिश की, तब उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं। इसके कारण कोई भी खरीदार जमीन खरीदने के लिए आगे नहीं आया।

यह भी पढ़ें : Gariaband Tourism : पर्यटन स्थलों पर क्यों बढ़ी पुलिस की सख्ती, हुड़दंग और नशाखोरी करने वालों को मिली कड़ी चेतावनी

बंदूक दिखाकर कराए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया। वहां टेबल पर लाइसेंसी बंदूक रखी गई और डराकर रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन (Durg Property Dealer Case) का सौदा होने के बाद भी पूरी रकम नहीं दी गई। जब उन्होंने बकाया राशि मांगी तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

पत्नी को भी मामले में फंसाने की धमकी

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने पहले उनकी पत्नी नम्रता चाने के नाम से हुई रजिस्ट्री पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी। साथ ही बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर जमीन बेचने का दबाव बनाया। इसके अलावा धारा 338 के मामले में जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : India Test Team : श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी

व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशाट बना सबूत

प्रविंदर सिंह के मुताबिक, आरोपी ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर खसरा नंबर 290 की जमीन (Durg Property Dealer Case) की रजिस्ट्री को फर्जी बताया और उनकी पत्नी को भी मामले में फंसाने की धमकी दी। हालांकि बाद में संदेश डिलीट कर दिया गया, लेकिन उससे पहले उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया गया, जिसे शिकायत के साथ सबूत के रूप में पुलिस को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें : Temple Theft : देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण गायब होने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे सुलझाया पूरा मामला

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी और उसके सहयोगी लगातार उनके परिवार पर नजर रख रहे हैं और डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। मोहन नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश

Bemetara murder over old rivalry : छत्तीसगढ़ में खूनी रंजिश: फरसे से हमला कर शख्स की हत्या
Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं
Street vendor murder Bengaluru: फ्री गोलगप्पे से इनकार बना मौत की वजह, सड़क किनारे ठेले पर खून
Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
प्यार करने की सजा मौत! बेटी का घोंटा गला, शव को टुकड़ों में काटा, भट्ठी में जलाया…कातिल पिता की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?