सीजी भास्कर, 30 जुलाई। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। मंगलवार रात कश्मीरी पारा में हुए चाकूबाजी के मामले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आया उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (Dongargarh Murder Case )
यह भी पढ़ें : Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या
पुरानी रंजिश के चलते हुआ खूनी हमला : Dongargarh Murder Case
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे शाहरुख खान अपने भाई फारुख खान, दोस्त सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव उर्फ धनेश के साथ कश्मीरी पारा में मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अभय निषाद हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए युवक पर भी चाकू से किया गया वार
हमले के दौरान शाहरुख गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू से धनु यादव के पेट में हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनु को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज, जांच जारी : Dongargarh Murder Case
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और डोंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाहरुख की शिकायत पर अपराध क्रमांक 419/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
यह भी पढ़ें :Raipur Bomb Attack : रायपुर में आधी रात बमबाजी से दहशत, पुरानी रंजिश में घर को बनाया निशाना
मुख्य आरोपी अभय निषाद गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभय निषाद (23), निवासी कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें :Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी
ख़बरें और भी हैं : Mainpur Suspicious Death Case : युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, बहन ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार



