CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
District Hospital
District Hospital

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। दुर्ग के जिला अस्पताल की मदर-चाइल्ड यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने के बाद पिछले तीन दिनों से सिजेरियन डिलीवरी (District Hospital) रोक दी गई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। इसके चलते प्रसूताओं और अन्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए नई तारीख दी जा रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Contents
  • इमरजेंसी C-Section ही हो रहे District Hospital
  • कल्चर रिपोर्ट के बाद खुलेगा ओटी
  • मरीजों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 23 और 24 जुलाई को ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां देखी गईं। जांच में पता चला कि टूटी हुई टाइल्स और दीवारों की दरारों से चींटियां अंदर आ रही थीं। साथ ही समय पर पेस्ट कंट्रोल नहीं होने की बात भी सामने आई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर ओटी को बंद कर दिया गया।

District Hospital

यह भी पढ़ें :  Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

इमरजेंसी C-Section ही हो रहे District Hospital

ओटी बंद होने के बाद पहले से तय सर्जरी प्रभावित होने लगीं। शुरुआत में ऑपरेशन को दूसरे ओटी में शिफ्ट किया गया, लेकिन संक्रमण की आशंका को देखते हुए अन्य सर्जरी वहां भी रोक दी गई। फिलहाल इमरजेंसी सिजेरियन डिलीवरी ही कराई जा रही है, जबकि सामान्य सिजेरियन और अन्य ऑपरेशन के लिए नई तारीख दी जा रही है।

कल्चर रिपोर्ट के बाद खुलेगा ओटी

अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 4 से 5 सर्जरी होती हैं। प्रबंधन ने बताया कि फ्यूमिगेशन कराया जा चुका है, लेकिन जब तक कल्चर रिपोर्ट में संक्रमण पूरी तरह शून्य नहीं आता, तब तक ऑपरेशन थिएटर दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

मरीजों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर में चींटियां मिलने के बाद मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते (District Hospital) हुए ओटी बंद किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में ऑपरेशन जारी रखना गंभीर लापरवाही होती। इसलिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर मरीजों का सुरक्षित इलाज सुनिश्चित किया गया है।

खबरें और भी हैं : Cashless Medical Scheme: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, इलाज के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Durg हत्या Breaking : मामूली विवाद पर सिर पर पत्थर पटक हत्या, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
Infrastructure Development : अस्पताल तीरंदाजी और स्कूल भवनों के लिए 61 करोड़ रुपये मंजूर
Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च
हसदेव जंगल की कटाई पर गरमाई सियासत, कांग्रेस-भाजपा में आरोपों की बौछार
CG खबर : दो थाना प्रभारी सहित 26 पुलिस कर्मियों का हुआ ट्रांसफर, एक ASI लाईन अटैच, SP ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

House Theft
House Theft : विधवा महिला के सूने घर में चोरी, धान बिक्री के 28 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर

धमतरी जिले में House Theft का मामला सामने…

BJP Resignation
BJP Resignation: डोंगरगढ़ भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ा साथ

डोंगरगढ़ में BJP Resignation का सिलसिला थमता नजर…

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?