CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का बढ़ा असर, पुल टूटने से थमा आवागमन, दो दिन भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का बढ़ा असर, पुल टूटने से थमा आवागमन, दो दिन भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

By Newsdesk Admin
03/08/2026
Share
Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather

सीजी भास्कर, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जनजीवन पर असर डालने (Chhattisgarh Weather) लगी है। कई इलाकों में नदियां और नाले उफान पर हैं, वहीं बिलासपुर से पेंड्रा जाने वाले प्रमुख मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट
  • पुल टूटने से कई जिलों का सड़क संपर्क प्रभावित Chhattisgarh Weather
  • तापमान में गिरावट, कई जिलों में बारिश का अलग अलग असर
  • प्रदेश में सामान्य से पांच प्रतिशत कम बारिश Chhattisgarh Weather

बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है और वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Bridge Collapse : पुल ध्वस्त होते ही मची अफरा तफरी, चलती बस बाल बाल बची, कई जिलों का सड़क संपर्क ठप

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

पुल टूटने से कई जिलों का सड़क संपर्क प्रभावित Chhattisgarh Weather

लगातार बारिश के कारण बिलासपुर, रतनपुर और पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई, हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से बिलासपुर का पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक, मनेंद्रगढ़ तथा मध्यप्रदेश के जबलपुर और शहडोल से सीधा सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है।

यह भी पढ़ें : Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता

तापमान में गिरावट, कई जिलों में बारिश का अलग अलग असर

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

प्रदेश में सामान्य से पांच प्रतिशत कम बारिश Chhattisgarh Weather

1 जून से 2 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में औसतन 566.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 5 प्रतिशत कम है। हालांकि नारायणपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़, जांजगीर चांपा और महासमुंद जैसे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश (Chhattisgarh Weather) हुई है। वहीं सरगुजा, जशपुर, बेमेतरा, कांकेर, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और सूरजपुर में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि अगस्त में अच्छी बारिश होने पर खरीफ फसलों, खासकर धान की खेती को बड़ा लाभ मिल सकता है।

खबरें और भी हैं : Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार
Balod Jungle Murder Case: जंगल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या
‘हिंदुओं से सीखो धार्मिक अनुशासन’, सड़कों पर नमाज बैन का CM योगी ने किया बचाव… “महाकुंभ का दिया उदाहरण”
Durg अलर्ट मोड : स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत, कलेक्टर ने जारी की एडवायजरी
Bilasur Raipur Highway : हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, जब तक खुद दर्द नहीं सहेंगे, तब तक जनता की तकलीफ नहीं समझ पाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

Liquor Shop
Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

कोरबा जिले के एक गांव में प्रस्तावित शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?