CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rain Alert : बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert : बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Chhattisgarh Rain Alert 
Chhattisgarh Rain Alert 

सीजी भास्कर, 01 अगस्त। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नारायणपुर जिले में बाढ़ के पानी से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कई कैंप जलमग्न हो गए, जिसके चलते जवानों को अपनी जान बचाने के लिए पेड़ों और कैंप की छतों पर शरण लेनी पड़ी। (Chhattisgarh Rain Alert)

Contents
  • नारायणपुर में बाढ़ से BSF कैंप प्रभावित, जवानों का रेस्क्यू : Chhattisgarh Rain Alert 
  • अगले दो दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
  • नदियां उफान पर, कई जिलों में बढ़ा खतरा : Chhattisgarh Rain Alert 

बाद में राहत दल ने सभी जवानों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें : Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित

नारायणपुर में बाढ़ से BSF कैंप प्रभावित, जवानों का रेस्क्यू : Chhattisgarh Rain Alert 

लगातार बारिश के कारण नारायणपुर में बाढ़ की स्थिति बन गई, जिससे बीएसएफ के कई कैंप पानी में डूब गए। जवानों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए विशेष बचाव अभियान चलाया गया। राहत दल ने रस्सियों और अन्य संसाधनों की मदद से सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं आरंग क्षेत्र के निसदा गांव में बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार के छह सदस्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने मोटरबोट के जरिए सुरक्षित निकाला।

यह भी पढ़ें : Keshkal Ghat Landslide Alert : लगातार बारिश से केशकाल घाट में बढ़ा खतरा, सड़क पर पेड़ गिरने से थमा यातायात

Chhattisgarh Rain Alert 
Chhattisgarh Rain Alert : बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

अगले दो दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ और उससे लगे मध्य प्रदेश क्षेत्र में सक्रिय गहरे निम्न दबाव प्रणाली तथा मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें : Keshkal Ghat Landslide Alert : लगातार बारिश से केशकाल घाट में बढ़ा खतरा, सड़क पर पेड़ गिरने से थमा यातायात

नदियां उफान पर, कई जिलों में बढ़ा खतरा : Chhattisgarh Rain Alert 

लगातार वर्षा के कारण रायगढ़ और सारंगढ़ के बीच महानदी का जलस्तर खतरे के करीब पहुंच गया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जबकि कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इस मानसून सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सबसे अधिक वर्षा वाला जिला रहा है, जहां सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Bagbahara Underbridge Waterlogging : बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, आवागमन ठप

CG खबर : 24 सप्ताह 6 दिन के गर्भ को गिराने की हाई कोर्ट से मिली अनुमति, कहा -“बलात्कारी के बच्चे को जन्म देने बाध्य नहीं किया जा सकता”
Korea Police Transfer : कोरिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले
Pool Party Case : रायपुर में पूल पार्टी का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, कई रसूखदार भी शामिल
Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी
Gate No. 7 underbridge closed : 25 हजार वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?