CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान

Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान

By Newsdesk Admin
05/08/2026
Share
Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान
Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान

सीजी भास्कर, 05 अगस्त : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा (Container Accident) टल गया। शहर के व्यस्त बरौंडा चौक पर स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा कंटेनर की चपेट में आकर उसके नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद छात्रा घबराहट के कारण बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।

Contents
  • स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा
  • पुलिस जवानों की तत्परता से बची जान
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

यह भी पढ़ें : Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर

स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, भलेसर निवासी दिव्या कुर्रे मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे आशीबाई कन्या शाला से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रही थी। शाम करीब 5:02 बजे बरौंडा चौक पर सड़क पार करते समय सिग्नल खुलने के बाद पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही छात्रा कंटेनर के नीचे फंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना देख लोगों की सांसें थम गईं।

यह भी पढ़ें : Korba Murder Case : फिल्म देखने को लेकर विवाद, पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

पुलिस जवानों की तत्परता से बची जान

हादसे (Container Accident) के समय ड्यूटी पर तैनात आरक्षक फलेश वर्मा और आरक्षक विजय साहू ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को कंटेनर के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से छात्रा की जान बच गई।

यह भी पढ़ें : PoK Crisis : पीओके के हालात पर भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

घबराहट और सदमे के कारण छात्रा बेहोश हो गई थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सामान्य बताते हुए घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Stunt Video : चलती कार में स्टंट पर हाई कोर्ट सख्त, SSP से मांगा हलफनामा

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

बरौंडा चौक पर हुई यह पूरी घटना (Container Accident) पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें :  CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

स्थानीय लोगों ने बरौंडा चौक को शहर का सबसे व्यस्त चौराहा बताते हुए स्कूल समय में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें :  Fertilizer Crisis Gariaband : गरियाबंद में खाद संकट गहराया, ओडिशा से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किसान

 

 

भिलाई-चरोदा में वाहन की ठोकर से सड़क किनारे खेल रहे मासूम की मौत, मांडले परिवार में पसरा मातम
मामला हाई प्रोफाइल है जरूरत हुई तो दोबारा भी बुलाया जाएगा 🛑 चैतन्य बघेल के दोनों मोबाइल जब्त, जाने और क्या कहा जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने…❓
Raipur Me Chali Goli : राजधानी रायपुर में चली गोली, आरोपित मौके से हुआ फरार
सेंट्रल जेल में पुराने विवाद का बदला, हत्या की सजा काट रहे कैदी पर नुकीली चीज से हमला, लहुलुहान अस्पताल भेजा गया
Telangana Factory Blast : केमिकल फैक्ट्री में धमाकेदार विस्फोट, 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?