सीजी भास्कर, 06 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र स्थित लारगांव मरकाटोला में बुधवार दोपहर भालू के हमले में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान हलाल जुर्री (45), खोरीन बाई (40) और चमरीन जुर्री के रूप में हुई है। सभी खेत में काम कर रहे थे, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। (Kanker Bear Attack)
यह भी पढ़ें : Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला
दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी : Kanker Bear Attack
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम मौके पर तैनात होकर भालू की निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें : bear attack Chhattisgarh : पुटू लेने जंगल गए पति-पत्नी ने भालू ने किया हमला, बीवी की जान बचाने भालू से भीड़ गया पति

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
ग्रामीणों का आरोप है कि भालू के असामान्य व्यवहार की जानकारी पहले ही वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वन विभाग ने लोगों से जंगल और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Bear Attack : तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया ग्रामीण बना भालू का शिकार
भालू की निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम : Kanker Bear Attack
अधिकारियों के अनुसार, भालू पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Bear attack in Korba forest : तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीण घायल, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें
ख़बरें और भी हैं : Three Bears Found Dead in Surajpur Forest : वन विभाग में मचा हड़कंप


