CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर करीब 2 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने पहले बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की, फिर सुरक्षा का डर दिखाकर जेवर सुरक्षित रखने का झांसा दिया और कागज की पोटली थमाकर मौके से फरार हो गए। (Bilaspur Jewellery Fraud)

Contents
  • बस स्टैंड का रास्ता पूछकर शुरू की बातचीत : Bilaspur Jewellery Fraud
  • सुरक्षा का डर दिखाकर जेवर उतरवाए
  • जेवर की जगह थमा दी कागज की पोटली : Bilaspur Jewellery Fraud
  • सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
  • पुलिस नेअनजान लोगों से सर्तक रहने की अपील :Bilaspur Jewellery Fraud

बस स्टैंड का रास्ता पूछकर शुरू की बातचीत : Bilaspur Jewellery Fraud

जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी सब्जी खरीदने के लिए बृहस्पति बाजार जा रही थीं। इसी दौरान नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान कुछ ही देर में एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर महिला को अपनी बातों में उलझाया और ऑटो में बैठा लिया।

Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

सुरक्षा का डर दिखाकर जेवर उतरवाए

आरोपियों ने महिला को यह कहकर डराया कि खुले में सोने के जेवर पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है और चोरी या लूट की घटना हो सकती है। इसके बाद उन्होंने जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। महिला उनके झांसे में आ गई और अपने सोने के जेवर उन्हें सौंप दिए।

जेवर की जगह थमा दी कागज की पोटली : Bilaspur Jewellery Fraud

आरोपियों ने जेवर को कपड़े में बांधने का नाटक किया और कुछ दूर जाने के बाद जेवर की जगह कागज की पोटली महिला को थमा दी। इसके बाद उसे ऑटो से उतारकर फरार हो गए।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

कुछ देर बाद जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें जेवर नहीं थे। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस नेअनजान लोगों से सर्तक रहने की अपील :Bilaspur Jewellery Fraud

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों की बातों में न आएं और किसी भी परिस्थिति में अपने कीमती सामान या जेवर किसी अजनबी को न सौंपें।

Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप हर राउंड में पिछड़ते जा रहे, अब तक मिले केवल 31 सौ वोट
दिल दहला देने वाली घटना: CRPF जवान ने पत्नी का सिर काटा, फिर न्यूज़ चैनल में जाकर …
भिलाई के व्यवसायी सतनाम सिंह पामा का निधन, कल राम नगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : रिटायरमेंट के बाद जारी रह सकती है विभागीय जांच, किंतु दंड देने का अधिकार सिर्फ राज्यपाल के पास
Bhilai News : प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित केम्प-1 शासकीय स्कूल में 57 मेधावी विद्यार्थियों के खिले चेहरे, गुरू पूर्णिमा पर बच्चों ने किया दावा, कहा – “विधायकजी अगले वर्ष हम भी जरूर होंगे पुरस्कृत”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress :प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर सामने आए चार पुराने CM चेहरे, बघेल-महंत-सिंहदेव-साहू के नामों पर चर्चा; नई पीढ़ी भी दावेदारियों में

छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : भारत ने शूटिंग में जीते दो और पदक, हिमांशु को सिल्वर और रुद्रांक्ष को ब्रॉन्ज

Asian Games 2026 :प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय…

Fruit Trader House Theft
Fruit Trader House Theft : बलरामपुर में फल व्यापारी के घर से एक लाख रुपए चोरी, परिवार के बाहर जाते ही वारदात

Fruit Trader House Theft : घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?