CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Fraud Case : भाई के झांसे में आकर बहन-जीजा ने गंवाए 1.25 करोड़

Raipur Fraud Case : भाई के झांसे में आकर बहन-जीजा ने गंवाए 1.25 करोड़

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Raipur Fraud Case
Raipur Fraud Case

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। रायपुर में कारोबार में साझेदारी और दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक कारोबारी पर अपनी ही बहन और जीजा से करीब 1.25 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि निवेश कराने के बाद फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए दोनों को साझेदारी वाली फर्म से भी बाहर दिखा दिया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Raipur Fraud Case)

Contents
  • कारोबार विस्तार और दोगुना मुनाफे का दिया था झांसा : Raipur Fraud Case
  • निवेश के बाद साझेदार बनाया, फिर फर्जी हस्ताक्षरों से हटाया
  • पुलिस ने दर्ज किया केस, दस्तावेजों की जांच शुरू : Raipur Fraud Case

यह भी पढ़ें : 27 Lakh Fraud Case : बचपन की दोस्ती में विश्वासघात, पति-पत्नी पर 27 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

कारोबार विस्तार और दोगुना मुनाफे का दिया था झांसा : Raipur Fraud Case

पीड़िता शिवांगी गर्ग ने शिकायत में बताया कि उनके भाई शुभम सिंघल और भाभी जया सिंघल रायपुर में अधिराज सीमेंट और बाद में अधिराज ट्रेडलिंक नाम से साझेदारी फर्म संचालित करते थे। वर्ष 2020 में कारोबार विस्तार और अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर उनसे और उनके पति से अलग-अलग समय में नकद और बैंक के माध्यम से करीब 1.25 करोड़ रुपये का निवेश कराया गया। शुरुआत में विश्वास बनाए रखने के लिए मुनाफे के नाम पर कुछ राशि भी लौटाई गई।

यह भी पढ़ें : किसी को विवाह कराने, किसी को शेयर में मुनाफे के नाम पर ठगा..

Raipur Fraud Case
Raipur Fraud Case : भाई के झांसे में आकर बहन-जीजा ने गंवाए 1.25 करोड़

 

निवेश के बाद साझेदार बनाया, फिर फर्जी हस्ताक्षरों से हटाया

शिकायत के अनुसार जब दंपती ने अपनी निवेश राशि वापस मांगी तो 4 अप्रैल 2025 को उन्हें दोनों फर्मों में भागीदार बनाया गया। इसी दिन आरोपी शुभम सिंघल ने स्वयं साझेदारी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मुनाफे का भुगतान बंद कर दिया गया। जनवरी 2026 में पारिवारिक बैठक के दौरान रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

पीड़िता ने बताया कि बाद में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत रजिस्ट्रार ऑफ फर्म्स से दस्तावेज प्राप्त किए, जिनमें 6 मार्च और 6 अप्रैल 2026 की पार्टनरशिप डीड में उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें दोनों फर्मों से रिटायर्ड दिखा दिया गया। उनका दावा है कि इन दोनों तारीखों पर वे रायपुर में मौजूद ही नहीं थीं।

यह भी पढ़ें : म्यूल अकाउंट से साढ़े 3 करोड़ की ठगी:सक्ति में दो आरोपियों के खातों में 8 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन; 126 शिकायतें दर्ज

पुलिस ने दर्ज किया केस, दस्तावेजों की जांच शुरू : Raipur Fraud Case

मामले की शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब निवेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक लेनदेन और साझेदारी संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही कथित फर्जी हस्ताक्षरों और दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Case : बैंक कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले पर महिला आयोग ने FIR करने के दिए निर्देश

Gariaband flood rescue : बगनई नदी में बाढ़ का कहर, पेड़ पर पूरी रात फंसे रहे 14 मजदूर
छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: बेमेतरा में 2 की मौत, कई शहरों में 10 घंटे ब्लैकआउट
Car Bike Collision Death in Janjgir Champa : छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था
अंबिकापुर में जल्द खुलेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले – विशेषज्ञों की नियुक्ति प्राथमिकता
Cabinet Meeting : साय सरकार की मंत्रीपरिषद की बैठक 3 को, बड़े आर्थिक व प्रशासनिक फैसलों पर नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi New Video : प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, इस बार इन्हें किया संबोधित
PM Modi New Video : प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, इस बार इन्हें किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi New Video) ने…

Rahul Gandhi Students Ki Goonj : 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति, यूपी में दहाड़ेंगे राहुल
Rahul Gandhi Students Ki Goonj : ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति, यूपी में दहाड़ेंगे राहुल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर
SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर

बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 78…

Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा
Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा

दुर्ग-राजनांदगांव-गोंदिया रेलखंड पर चल रही दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस में…

Indian Ambassador to Iran : ईरान में भारत के नए राजदूत होंगे विश्वेश नेगी

Indian Ambassador to Iran : भारत लगातार क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?