CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Illegal Betting
Illegal Betting

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। जिले में सट्टा और अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार (Illegal Betting) जारी है। शनिवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल देखने को मिली। कहीं मोबाइल के जरिए सट्टा पट्टी लिखते आरोपी पकड़ा गया तो कहीं महुआ और देशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Contents
  • मोबाइल से सट्टा पट्टी लिखते आरोपी पकड़ा गया Illegal Betting
  • महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • देशी शराब के साथ तीन आरोपी दबोचे गए Illegal Betting
  • अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी

पुलिस की इन कार्रवाइयों में नगदी और बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और सूचना मिलते ही संबंधित स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है।

Illegal Betting
Illegal Betting

इसे भी पढ़ें : UP Election 2027 : राहुल गांधी का Gen-Z कनेक्ट, अखिलेश से सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का बड़ा प्लान

मोबाइल से सट्टा पट्टी लिखते आरोपी पकड़ा गया Illegal Betting

बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने सर्किट हाउस के पास कार्रवाई करते हुए व्हाट्सऐप के जरिए सट्टा पट्टी लिख रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर निगरानी और घेराबंदी की।

इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखता मिला। पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान भागवत साहू पिता हरिराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रवान के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और 1020 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें : Dog Cremation Controversy : मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परंपरा को लेकर उठे सवाल

महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गिधौरी थाना पुलिस ने ग्राम नरधा में अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान व्यास टंडन उम्र 47 वर्ष और राधेश्याम टंडन उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नरधा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2600 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से मिली 800 रुपये की नगदी भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध शराब बिक्री में सक्रिय पाए गए हैं। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

देशी शराब के साथ तीन आरोपी दबोचे गए Illegal Betting

भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम दतरेंगी और खैरताल में अलग अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों स्थानों पर निगरानी और घेराबंदी की गई।

पहली कार्रवाई ग्राम दतरेंगी में हुई, जहां से हेमलाल यदु पिता हिमित यदु उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 को पकड़ा गया। वहीं ग्राम खैरताल से नारद दास काटले उर्फ सतनामी पिता अधिन काटले उम्र 55 वर्ष और बलदाउ काटले पिता नारद दास काटले उर्फ सतनामी उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 81 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8100 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 450 रुपये नगद भी जब्त किए हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें :  Christian Forum Leader Arrested : शिवजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से रायपुर में बवाल

अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद सट्टा और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप (Illegal Betting) की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि जिले में सट्टा, जुआ और अवैध शराब की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी सूचना और जांच के आधार पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं : Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

 

रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू

जीजा-साली ने की आत्महत्या की कोशिश, गांव वालों ने जूतों की माला पहना कर घुमाया था
शहर के इस Hospital ने लगाया बोर्ड – “पुलिस का अंदर आना मना है” 🛑 डॉक्टर ने कहा जिला बदर अपराधी ने धमकाया इसलिए लगाया है बोर्ड
Bastar Pandum Inauguration: बस्तर पंडुम से लौटी उम्मीद, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं—भय-अविश्वास का दौर खत्म, शांति ने ली जगह
दीपावली पर धमाके से दहल उठा मोहल्ला, मची अफरा तफरी, पति-पत्नी की मौत, कई घायल भेजे गए अस्पताल
Voter List OTP Scam : मतदाता सूची अपडेट में OTP फ्रॉड बढ़ा, आयोग ने जनता को किया आगाह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

Food Safety Inspection
Food Safety Inspection :  दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…

Bijapur Naxal
Bijapur Naxal :  कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?