CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara CHO Protest) के खिलाफ शिकायतों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने 18 अगस्त 2026 को कलेक्टर कार्यालय, बेमेतरा का शांतिपूर्ण घेराव कर ज्ञापन सौंपने की सूचना दी है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों, विशेषकर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमा, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण से जुड़ी गंभीर शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

Contents
  • महिला कर्मचारियों से जुड़े गंभीर आरोप Bemetara CHO Protest
  • कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश
  • 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव
  • चार प्रमुख मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
  • मांगें नहीं मानी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Bemetara CHO Protest

यह भी पढ़ें : Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

महिला कर्मचारियों से जुड़े गंभीर आरोप Bemetara CHO Protest

संघ के ज्ञापन में महिला कर्मचारियों से संबंधित कई गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है। इनमें कथित अनुचित शारीरिक व्यवहार, लेजर लाइट के माध्यम से शरीर के संवेदनशील अंगों की ओर संकेत करने और व्यक्तिगत एवं अपमानजनक टिप्पणियों जैसे आरोप शामिल हैं। संघ ने इन शिकायतों की POSH Act, 2013 और लागू सेवा नियमों के अनुरूप सक्षम एवं निष्पक्ष समिति से जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश

संघ का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के करीब 7-8 दिन बाद भी CMHO बेमेतरा को पद से हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित नहीं की गई और महिला कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों पर भी स्पष्ट एवं प्रभावी जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। संघ ने दावा किया है कि इससे CHO संवर्ग समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश और असंतोष है।

18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में प्रस्तावित CHO Protest (CHO Protest) 18 अगस्त को किया जाएगा। संघ के अनुसार प्रदर्शन शांतिपूर्ण और विधिसम्मत रहेगा। इसमें दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी, बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी-अधिकारी तथा प्रदेश और जिला स्तर के संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह

चार प्रमुख मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

संघ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर CMHO बेमेतरा को तत्काल वर्तमान पद से हटाकर जांच से पृथक रखने, शिकायतों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच समिति गठित करने, महिला कर्मचारियों से जुड़ी शिकायतों की POSH Act एवं लागू नियमों के तहत जांच कराने और कर्मचारियों को दबाव या प्रतिशोध से संरक्षण देने की मांग करेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिकायत में वर्णित कथित घटनाओं और आरोपों के संबंध में FIR दर्ज कर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच शुरू करने की मांग भी की जाएगी।

मांगें नहीं मानी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

संघ ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और विधिसम्मत तरीके से होगा। संघ के मुताबिक उसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षित कार्यस्थल और निष्पक्ष प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित कराना है।

संघ ने चेतावनी दी है कि 18 अगस्त के घेराव और ज्ञापन के बाद भी CMHO को हटाने तथा उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध तरीके से विस्तार दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर CHO और संबंधित NHM कर्मचारियों द्वारा निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत कार्य बहिष्कार या कार्य से विरत रहने का आंदोलन किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं : Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

CG News : फिर एक जवान ने चुनी मौत की राह, AK-47 से खुद की ली जान..
शाह का सख्त संदेश : ‘बारिश में भी नक्सलियों को चैन से नहीं सोने देंगे’ रायपुर में NFSU कैंपस का शिलान्यास..
परिवार के खिलाफ X पर अभद्र टिप्पणी और धमकी, छत्तीसगढ़ के RTI एक्टिविस्ट की शिकायत पर अपराध दर्ज
शहीद फौजी अफसर के सम्मान का इंतजार:डेढ़ साल पहले बनना था स्मारक वो अधूरा, कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना, पूर्व सैनिकों ने याद की शहादत
‘मैं जल्द आ जाऊंगी, Love You खुश मुश…’ पूछताछ के बीच ज्योति मल्होत्रा का लेटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Cattle Accident
Stray Cattle Accident : 24 मवेशियों को वाहनों ने कुचला, 13 की मौत; स्थायी व्यवस्था की मांग पर सड़क जाम

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की…

DEO Charge
DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ

जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO और ब्लॉक शिक्षा…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप चोरी की घटनाओं…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सूरजपुर में पिता की हत्या के मामले में…

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?