CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Rural Bank Theft Attempt 
Rural Bank Theft Attempt 

सीजी भास्कर, 18 अगस्त।कोरबा के भैंसमा गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में सोमवार रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और लॉकर व तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें खोलने में नाकाम रहा। इसके बाद आरोपी बिना चोरी किए ही मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने नकबजनी व चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Rural Bank Theft Attempt)

यह भी पढ़ें : Korba Bank Robbery Attempt : बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार

Rural Bank Theft Attempt 
Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : Rural Bank Theft Attempt

पुलिस के मुताबिक, बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने के कारण आरोपी की पहचान में दिक्कत आ रही है। फुटेज में एक व्यक्ति बैंक में प्रवेश करता नजर आ रहा है। बैंक में घुसने के बाद आरोपी मुख्य ताला भी अपने साथ ले गया, जिससे पुलिस को आशंका है कि उसने सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके बाद उसने लॉकर और अलमारियां खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बैंक का सीसीटीवी सिस्टम बंद था और रात के समय कोई सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बैंक के आसपास के रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :Government Fund Fraud Mungeli: बैंक कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए 26.87 लाख, ID दुरुपयोग से खुला राज

बैंक प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश

सीएसपी के अनुसार, कुछ दिन पहले जिले के बैंकों का सुरक्षा सर्वे कराया गया था, जिसमें कई जगह कमियां सामने आई थीं। संबंधित बैंक (Rural Bank Theft Attempt)  प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश और नोटिस भी दिए गए थे। पुलिस ने सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और रात में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें :भिलाई के बैंक लॉकर से गायब हुए 50 लाख के गहने, पुलिस जांच रही फुटेज, कर्मचारियों से पूछताछ जारी

Child Suicide Case Durg: भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फंदे पर मिली
Illicit Liquor Sale : महिलाओं का फूटा गुस्सा… अवैध कारोबारियों पर टूटा कहर
Nerhara Drowning Case : नरहरा में रायपुर का युवक डूबा, गोताखोरों को शाम तक नहीं मिला
Chhattisgarh High Court Order : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों पर हाई कोर्ट की सख्ती, मेडिकल जांच अनिवार्य, अधिकारियों को भी तलब किया
Durg News : भिलाई में कटर दिखा मारपीट करने वाला गुण्डा बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?