सीजी भास्कर, 21 अगस्त। रायगढ़ के खरसिया स्थित गर्ग फर्नीचर में वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना दस्तावेज रखे गए साल के लट्ठे जब्त किए हैं। टीम को मौके पर लकड़ी की चिराई भी होती मिली। (Forest Department Raid)
यह भी पढ़ें : Raid in Van Karmi House : वन के कर्मचारी के घर छापा, बेशकीमती सागौन चिरान जब्त
बिना दस्तावेज साल के लट्ठे जब्त : Forest Department Raid
वन विभाग के मुताबिक, सूचना के आधार पर खरसिया वन अमले के साथ संयुक्त टीम ने फर्नीचर परिसर में दबिश दी। जांच के दौरान साल के 4 लट्ठे करीब 1.525 घन मीटर मिले, जिनसे जुड़े जरूरी दस्तावेज संचालक पेश नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

आरा मशीन सील, बाकी लकड़ियों की भी जांच : Forest Department Raid
कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने अवैध लकड़ी को जब्त कर आरा मशीन सील कर दी। परिसर में बड़ी मात्रा में अन्य लकड़ियां भी रखी मिली हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
उड़नदस्ता सहायक प्रभारी संदीप नामदेव के अनुसार, आरा मिल का लाइसेंस बजरंग सॉ मिल के नाम से है और इसका संचालन भीमप्रकाश अग्रवाल कर रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें :Illegal Timber Smuggling : 5 काष्ठ तस्करों के ठिकानों पर वन विभाग की दबिश, 306 नग अवैध काष्ठ चिरान जब्त
लकड़ी तस्करी की जांच
वन विभाग यह भी जांच कर रहा है कि परिसर में रखी अन्य लकड़ियां वैध दस्तावेजों के साथ हैं या नहीं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर अतिरिक्त लकड़ी भी जब्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Teak Smuggling Action : कांकेर में सागौन तस्करी पर वन विभाग का बड़ा प्रहार, दो ठिकानों से भारी खेप जब्त
ख़बरें और भी हैं : Forest department’s kindness : आम और सेमल की तस्करी में शामिल गाड़ियों को बिना कार्रवाई के छोड़ा



