सीजी भास्कर, 23 अगस्त। राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस पर हत्या की जांच के दौरान दो युवकों को करीब 36 घंटे तक हिरासत में रखकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद घायल पवन साहू और प्रदीप साहू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Police Custody Assault Allegation)
पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप : Police Custody Assault Allegation
मामला 70 वर्षीय बिहासीन साहू की हत्या से जुड़ा है। 11 नवंबर को उनकी अधजली लाश पैरावट में मिली थी। पोस्टमॉर्टम में हत्या के बाद शव जलाए जाने की पुष्टि हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के बेटे नेतराम साहू और उनके दो बेटों पवन और प्रदीप को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि तीनों को करीब 36 घंटे तक थाने में रखा गया और इसी दौरान पवन और प्रदीप के साथ मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें : Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

हत्या कबूल करने का दबाव बनाने का परिजनों का दावा
परिजनों ने करीब 10 से 12 पुलिसकर्मियों पर लाठियों से मारपीट करने और हत्या कबूल करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मारपीट के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
परिवार के मुताबिक, 20 अगस्त की शाम तीनों को गांव के बाहर छोड़ दिया गया। इसके बाद पवन और प्रदीप को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR
संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग : Police Custody Assault Allegation
मामले को लेकर परिजन और ग्रामीण एसपी अंकिता शर्मा से मिले और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आरोपों की जांच और पूरे घटनाक्रम के तथ्यों का सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें : Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप
ख़बरें और भी हैं : Sukma prayer meeting controversy : मारपीट में कई ग्रामीण घायल, गांव में पुलिस बल तैनात




