CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

By Newsdesk Admin
27/08/2026
Share
BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। बिलासपुर जिले के रतनपुर में चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मां महामाया मंदिर के गेट के पास की बताई जा रही है। विवाद से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महामंत्री रेहाना बेगम एक युवक को चप्पल से पीटती नजर आ रही हैं। वहीं, सामने आए दूसरे वीडियो में कुछ लोग रेहाना बेगम के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। ( BJP Leader Fight Video)

Contents
  • दूसरे पक्ष ने भाजपा नेत्री से की मारपीट : BJP Leader Fight Video
  • पहले युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO हुआ था वायरल
  • करीब एक सप्ताह पहले चोरी को लेकर हुआ था विवाद : BJP Leader Fight Video
  • बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी मारपीट का आरोप
  • दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत : BJP Leader Fight Video

 

यह भी पढ़ें : रायपुर में महिला आरक्षण पर गरजी BJP, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनआक्रोश रैली

 

दूसरे पक्ष ने भाजपा नेत्री से की मारपीट : BJP Leader Fight Video

वायरल वीडियो में एक युवक रेहाना बेगम का हाथ मरोड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद एक महिला उनके बाल खींचती है और थप्पड़ मारती नजर आती है। रेहाना बेगम ने आरोप लगाया है कि मोंटी धीवर के फोन के बाद वह मौके पर पहुंची थीं। वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

रेहाना ने आरोप लगाया कि राजू शर्मा ने उनका दाहिना हाथ मरोड़ा और जान से मारने की धमकी भी दी।

 

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल पर विरोध तेज, प्रदेशभर में आज से भाजपा के जनआक्रोश महिला सम्मेलन

 BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

 

पहले युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO हुआ था वायरल

इससे पहले सामने आए वीडियो में रेहाना बेगम बाइक से उतरकर एक युवक को चप्पल से मारती नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि चोरी के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें : भाजपा पश्चिम मंडल की महिला मोर्चा महामंत्री का निधन 🔵 ब्रेन‌ हेमरेज के कारण एम्स में हो रहा था ईलाज

 

करीब एक सप्ताह पहले चोरी को लेकर हुआ था विवाद : BJP Leader Fight Video

होटल संचालक तुषार पटेल के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने रेहाना बेगम की फूल दुकान पर काम करने वाले करिया उर्फ मनोज से चोरी के संबंध में पूछताछ की थी।

इसके बाद कर्मचारी मोंटी ने रेहाना बेगम को फोन कर मौके पर बुलाया। रेहाना के वहां पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

 

यह भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की बेटी का दु:खद निधन, 3 अन्य घायल दुर्ग अस्पताल में भर्ती

 

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी मारपीट का आरोप

तुषार पटेल का आरोप है कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। मेघा के भाजपा की मंडल सोशल मीडिया प्रभारी होने की बात सामने आई है।

वहीं, रेहाना बेगम का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें : BJP Morcha List Dhamtari : धमतरी जिला भाजपा ने किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की

 

दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत : BJP Leader Fight Video

घटना के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पूरे विवाद की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : BJP New Team : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

Pension Hike Reality : सावधान! ईपीएस-95 पेंशन वृद्धि का ‘कार्यालय आदेश’ है फर्जी, भ्रामक खबरों के जाल में न फंसें पेंशनर्स!
महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप: पीड़िता को डंडे-बेल्ट से पीटा…
Gold prices fall : चांदी के दाम में दिखी तेजी
DFO Suspended : तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में गड़बड़ी करने वाले डीएफओ को सरकार ने किया निलंबित
धमतरी:भाजपा समर्थित सदस्यों को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : भीड़भाड़ वाले कथा…

BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : पुलिस ने दोनों…

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement :सांसद ने दावा किया…

Bilaspur Custody Death Case
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Bilaspur Custody Death Case :कोर्ट ने कहा है…

18 साल बाद शिक्षिका को नौकरी से हटाना हाईकोर्ट ने बताया अवैध, राजकुमार कॉलेज को बहाली और ब्याज सहित वेतन देने का आदेश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?