CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित

OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित

By Newsdesk Admin
29/08/2026
Share
OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित
OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : भिलाई नगर निगम चुनाव (OBC Reservation)  से पहले वार्ड आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना ने राजनीतिक दलों और दावेदारों की सक्रियता बढ़ा दी है। महापौर पद पहले ही ओबीसी के लिए आरक्षित हो चुका है।

Contents
  • भिलाई में बदल सकता है चुनावी समीकरण
  • कई वार्डों की आरक्षण श्रेणी बदलने की तैयारी
  • एससी-एसटी आरक्षण पर पार्षदों ने जताई आपत्ति
  • भिलाई निगम में आरक्षण की स्थिति
  • आरक्षण से किसे कितना फायदा

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

सर्वे में ओबीसी आबादी 32 प्रतिशत पाए जाने के बाद आरक्षित पार्षद सीटों की संख्या 18 से बढ़ाकर 23 किए जाने की संभावना है। यानी ओबीसी वर्ग के लिए पांच सीटें बढ़ सकती हैं। इसका सीधा असर पार्षदों की दावेदारी से लेकर महापौर पद के चुनावी समीकरण तक देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

भिलाई में बदल सकता है चुनावी समीकरण

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने निगम से वार्डों से संबंधित जरूरी जानकारी और दस्तावेज मंगाए थे। निगम की ओर से जानकारी भेजी जा चुकी है। अब आरक्षण की तारीख तय होने का इंतजार है। प्रशासनिक स्तर पर 15 सितंबर से पहले वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) बढ़ने के साथ इस वर्ग से आने वाले नेताओं की दावेदारी भी मजबूत होगी। राजनीतिक दलों के सामने महापौर पद के लिए मजबूत चेहरा चुनने के साथ वार्डवार प्रत्याशियों का चयन करने की चुनौती होगी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद होने वाला यह पहला नगरीय चुनाव होने के कारण भी इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

कई वार्डों की आरक्षण श्रेणी बदलने की तैयारी

प्रस्तावित व्यवस्था में कई वार्डों की आरक्षण श्रेणी बदलने की स्थिति बन रही है। सेक्टर-4 पश्चिम वार्ड-58 वर्तमान में एसटी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि सेक्टर-3 वार्ड-52 ओबीसी वर्ग में है। जुनवानी वार्ड-1 सामान्य है, जिसे एससी के लिए आरक्षित किए जाने की तैयारी बताई जा रही है। वहीं नेहरू नगर वार्ड-4 का एससी आरक्षण हटाया जा सकता है।

कोसा नगर वार्ड-5 को सामान्य से एससी किए जाने की चर्चा है। प्रियदर्शिनी परिसर वार्ड-6 और वार्ड-10 के मौजूदा एससी आरक्षण में भी बदलाव की तैयारी है। राजीव नगर वार्ड-9, जो वर्तमान में सामान्य महिला वर्ग के लिए है, उसे एससी के लिए आरक्षित किए जाने की चर्चा है। इन बदलावों का असर दूसरे वार्डों की आरक्षण श्रेणी पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

एससी-एसटी आरक्षण पर पार्षदों ने जताई आपत्ति

प्रस्तावित आरक्षण व्यवस्था को लेकर 25 से अधिक पार्षदों ने कलेक्टर और निगम आयुक्त से शिकायत की है। पार्षदों का कहना है कि वर्ष 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है और इस बार वार्डों का परिसीमन भी नहीं किया गया है। ऐसे में एससी और एसटी वर्ग के लिए पहले से आरक्षित वार्डों की श्रेणी में बदलाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारों के मुताबिक आरक्षण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जा रहा है। नई जनगणना और परिसीमन के अभाव में एससी-एसटी आरक्षित वार्डों में बदलाव को लेकर नियमों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

भिलाई निगम में आरक्षण की स्थिति

भिलाई नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। इनमें 35 अनारक्षित वार्ड हैं, जिनमें 24 मुक्त और 11 महिला सीटें शामिल हैं। एससी के लिए 9 वार्ड, एसटी के लिए 3 वार्ड और ओबीसी के लिए 23 वार्ड आरक्षित किए जाने की प्रस्तावित स्थिति बताई जा रही है। ओबीसी की 23 सीटों में 15 मुक्त और 8 महिला सीटें शामिल होंगी।

ओबीसी आबादी 32 प्रतिशत होने के आधार पर ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) में पांच सीटों की बढ़ोतरी की तैयारी है। इससे आने वाले नगर निगम चुनाव में कई वार्डों की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है। वहीं महापौर पद भी ओबीसी के लिए आरक्षित होने के कारण इस वर्ग के नेताओं की दावेदारी और मजबूत होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

आरक्षण से किसे कितना फायदा

 

  • अनारक्षित: 35 वार्ड
  • एससी: 9 वार्ड
  • एसटी: 3 वार्ड
  • ओबीसी: 23 वार्ड
  • कुल: 70 वार्ड
  • ओबीसी की 5 सीटें बढ़ने की संभावना
  • 15 सितंबर से पहले आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद

भिलाई में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) की नई तस्वीर सामने आने के बाद चुनावी तैयारियां और तेज होने की संभावना है। अंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन वार्डों में किस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रास्ता खुलेगा और किन मौजूदा पार्षदों को अपनी सीट बदलनी पड़ सकती है।

खबरें और भी हैं:Raksha Bandhan Murder : रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल, चाकू-पत्थर से युवक की हत्या

Bhilai gambling den action : भिलाई में मकान के अंदर चल रहा था जुआ फड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 16.70 लाख की संपत्ति जब्त
Bhilai Heroin Seizure : कार के भीतर धुएं में डूबा नशे का खेल, भिलाई में पांच आरोपी दबोचे गए
Census Guidelines 2026 : खबरदार! मिटाया घर का नंबर तो सीधे नपेंगे, नखरे दिखाए तो जेल में कटेगी रातें
Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ
Plastic bottle policy stalls liquor supply : 500 करोड़ का नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?