सीजी भास्कर, 16 सितम्बर। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से अलग-अलग जिलों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (PM Modi Birthday Diya Event)
यह भी पढ़ें : Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
रायपुर मरीन ड्राइव में जलेंगे 25 लाख दीये : PM Modi Birthday Diya Event
रायपुर के मरीन ड्राइव में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा, जहां करीब 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है।
वहीं बिलासपुर के पुलिस मैदान में 1.25 लाख दीये जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 पात्र हितग्राहियों को मकानों की चाबियां भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : Jal Jeevan Mission Chhattisgarh : मार्च 2028 तक हर जल संरचना पूरी करने का टारगेट, कलेक्टरों को CM साय का सख्त निर्देश

भिलाई बैकुंठधाम में एक लाख दीप प्रज्वलित होंगे
भिलाई के बैकुंठधाम में भी एक लाख दीप जलाने का कार्यक्रम है। वहीं रायगढ़ में भाजपा ने लोगों से अपने घरों के मुख्य द्वार पर दीया जलाकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : बस्तर में तिरंगा यात्रा का जोश, CRPF की बाइक रैली और जनभागीदारी
कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल पर उठाए सवाल : PM Modi Birthday Diya Event
इन आयोजनों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कार्यक्रमों में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है और कहा कि दीये जलाने के साथ जनता की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Water Conservation Initiative : जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, जनसंपर्क, स्वच्छता, पोषण जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
ख़बरें और भी हैं :Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी



