सीजी भास्कर, 19 सितम्बर। बेमेतरा जिले के सिंघोरी स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में गुरुवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 62 छात्राओं को साइकिलें बांटी गईं। योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना है। लेकिन वितरण के बाद कुछ साइकिलों की खराब हालत सामने आने से सवाल उठने लगे हैं। (Bemetara Girls Bicycle Scheme)
जांच के दौरान कई साइकिलों में पैडल, घंटी, सीट और कैरियर टूटे मिले। कुछ टायरों में हवा नहीं थी, तो कुछ में हवा भरने वाला वाल्व तक गायब मिला। छात्राओं का कहना है कि खराब पैडल और टायरों की वजह से वे साइकिल ठीक से नहीं चला पा रही हैं।
यह भी पढ़ें : School Incident : आत्मानंद स्कूल में 8 छात्राएं अचानक बेहोश, चीखने-चिल्लाने से मचा हड़कंप; जांच में नहीं मिली बीमारी

DEO ने जताई नाराजगी : Bemetara Girls Bicycle Scheme
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि खराब साइकिलों को स्कूल की ओर से हैंडओवर क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि साइकिलें प्राप्त करते समय उनका भौतिक सत्यापन किया जाना चाहिए था। DEO के मुताबिक, मामले में प्राचार्य की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
प्राचार्य बोले- खराब साइकिलों की होगी रिपेयरिंग
स्कूल के प्राचार्य संजय प्रसाद पयासी ने माना कि कुछ साइकिलों में गुणवत्ता संबंधी समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि डैमेज साइकिलों की रिपेयरिंग कराकर उन्हें छात्राओं के उपयोग के योग्य कराया जाएगा।
विधायक दीपेश साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 62 छात्राओं को साइकिल वितरण की जानकारी (Bemetara Girls Bicycle Scheme) दी। स्कूल में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं और 700 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं।
अब विभागीय जांच और कार्रवाई के साथ यह भी देखना होगा कि खराब साइकिलों की मरम्मत कितनी जल्दी कराई जाती है।
ख़बरें और भी हैं : Balodabazar School Slap Controversy : स्कूल में छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़, वीडियो बनाने के दौरान हुई घटना


