सीजी भास्कर, 20 सितम्बर। बालोद जिले के निजी क्षेत्र के बड़े शिक्षण संस्थान निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दीपक दुबे की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों और अनिवार्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। (Balod Nirmala School Inspection)
यह भी पढ़ें :Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम
स्कूल प्रबंधन से नियमों के पालन पर जानकारी ली : Balod Nirmala School Inspection
DEO ने प्राचार्य सहित स्कूल के मैनेजमेंट स्टाफ से शासन के नियमों और योजनाओं के पालन को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं और दिशा-निर्देश सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य हैं।
यह भी पढ़ें : School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

अनिवार्य योजनाओं के क्रियान्वयन में मिली लापरवाही
DEO दीपक दुबे के अनुसार, स्कूल में शासकीय नियमों का पालन नहीं किए जाने को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को लेकर प्रबंधन से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यह भी पढ़ें : Bemetara Girls Bicycle Scheme : छात्राओं को मिली खराब साइकिलें, DEO बोले- हैंडओवर क्यों ली?
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई : Balod Nirmala School Inspection
DEO ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं :CG School Committee : रायपुर में स्कूल समितियों के गठन पर रोक, 215 स्कूलों में नई व्यवस्था अटकी



