CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

By Newsdesk Admin
22/09/2026
Share
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास में बिना पंजीयन छात्र को रखने और उसके बाद उसके लापता होने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्रावास अधीक्षक पर कार्रवाई (Hostel Superintendent Suspended) करते हुए अर्जुनी स्थित प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक लवकेश निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Contents
  • बिना पंजीयन छात्र को छात्रावास में रखा
  • आवेदन देकर छात्रावास से चला गया छात्र
  • मां ने छात्र को जाने की अनुमति नहीं दी थी
  • कर्तव्य में घोर लापरवाही मानी गई
  • निलंबन के साथ विभागीय जांच भी शुरू

 

यह भी पढ़ें : Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

 

बिना पंजीयन छात्र को छात्रावास में रखा

मामला शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास अर्जुनी का है। जांच में सामने आया कि देवव्रत ध्रुव छात्रावास का पंजीकृत छात्र नहीं था। इसके बावजूद उसे छात्रावास में बिना पंजीयन के रखा गया था। अधीक्षक ने अपने जवाब में बताया कि छात्र की परिस्थितियों को देखते हुए मानवीय आधार पर उसे छात्रावास में रखा गया था। हालांकि, बिना पंजीयन छात्र को रखना (Hostel Superintendent Suspended) और उसकी अभिरक्षा से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जाना प्रशासन ने गंभीर माना।

 

 

यह भी पढ़ें : Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

 

 

आवेदन देकर छात्रावास से चला गया छात्र

लिमाही निवासी कुलेश्वर प्रसाद ध्रुव ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के समक्ष शिकायत की थी कि छात्रावास में रहने वाला 15 वर्षीय देवव्रत ध्रुव 29 जुलाई 2026 को अवकाश का आवेदन देकर छात्रावास से चला गया था। इसके बाद वह न तो घर लौटा और न ही छात्रावास वापस आया। शिकायत मिलने के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की। समिति की जांच में छात्र के छात्रावास से जाने संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। छात्र के लापता होने की घटना (Hostel Superintendent Suspended) को लेकर भी कई सवाल उठे।

 

 

यह भी पढ़ें : Teacher Service Book : 16 साल से नहीं जांची शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, रिटायरमेंट पर अटक रही पेंशन

 

 

मां ने छात्र को जाने की अनुमति नहीं दी थी

जांच समिति के प्रतिवेदन के अनुसार छात्रावास अधीक्षक और स्टाफ ने छात्र के जाने से पहले उसकी मां से फोन पर बात कराई थी। हालांकि, छात्र की मां ने छात्रावास छोड़ने की अनुमति नहीं देने की बात कही। जांच के बाद सहायक आयुक्त ने प्रभारी अधीक्षक लवकेश निराला को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनके जवाब में छात्र के पंजीकृत नहीं होने और मानवीय आधार पर छात्रावास में रखे जाने की जानकारी दी गई। अधीक्षक का जवाब असंतोषजनक (Hostel Superintendent Suspended) पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई।

 

यह भी पढ़ें : Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

 

 

कर्तव्य में घोर लापरवाही मानी गई

प्रशासन ने बिना पंजीयन छात्र को छात्रावास में रखने और पालक की सहमति के बिना उसकी अभिरक्षा से छात्र के चले जाने की घटना को अधीक्षक की कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना। जिला प्रशासन के अनुसार, अधीक्षक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। इसके बाद छात्रावास अधीक्षक का निलंबन (Hostel Superintendent Suspended) छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 3 के तहत किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

 

 

निलंबन के साथ विभागीय जांच भी शुरू

लवकेश निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच भी संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कसडोल निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद छात्रावासों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, पंजीयन और अभिरक्षा से जुड़े नियमों के पालन को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। प्रशासन की बड़ी कार्रवाई (Hostel Superintendent Suspended) के बाद अब विभागीय जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें :Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

 

Pension Hike Reality : सावधान! ईपीएस-95 पेंशन वृद्धि का ‘कार्यालय आदेश’ है फर्जी, भ्रामक खबरों के जाल में न फंसें पेंशनर्स!
Bilaspur School Controversy : बिलासपुर में छात्राओं के प्रदर्शन से विवाद बढ़ा, कलेक्टर का वीडियो वायरल, कार्रवाई से असंतुष्ट छात्राएं
Raipur Opium Seizure New Year: जश्न से पहले नशे पर वार, पुलिस ने 5.50 लाख की अफीम पकड़ी
CG Crime: शराब के नशे में बेटी के स्कूल आया…टीचर पर आरोप लगाते हुए लाठी से की पिटाई, जानें पूरा मामला
Chhattisgarh Mineral Drone Surveillance : खनन क्षेत्रों में अब ‘आसमानी नजर’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?