सीजी भास्कर, 23 सितंबर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल (Balodabazar Police Transfer) किया गया है। एसपी कार्यालय से 21 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 38 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों, चौकियों, यातायात शाखा और रक्षित केंद्र में भेजा गया है। कुछ अधिकारियों को थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी Balodabazar Police Transfer
निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास को थाना कसडोल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रवीण मिंज को यातायात शाखा सिमगा और नरेश चन्द्र दीवान को यातायात शाखा कसडोल भेजा गया है। निरीक्षक रवि कुमार वेगा की पदस्थापना अजाक थाना में की गई है।
सउनि अग्नि कुमार प्रधान को थाना गिधपुरी और सउनि जगदीश राम सोनवानी को पुलिस चौकी गिधपुरी का प्रभारी बनाया गया है। संजीव सिंह राजपूत को करहीबाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
सुहेला, हथबंद, पलारी, भाटापारा, सिमगा, लवन और सिटी कोतवाली समेत कई स्थानों पर प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है।
यातायात शाखा में भी बदलाव
यातायात शाखा सिमगा हाईवे पेट्रोलिंग, बलौदाबाजार और भाटापारा में भी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश में कुछ पूर्व पदस्थापनाओं में संशोधन कर कुछ पुलिसकर्मियों की पुरानी जगह पर पदस्थापना भी यथावत रखी गई है।
यह भी पढ़ें: Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के हस्ताक्षर से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



