CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

By Newsdesk Admin
26/09/2026
Share
Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद
Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

सीजी भास्कर, 26 सितंबर : बलौदाबाजार जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बाढ़ का अलर्ट (Baloda Bazar Flood Alert) देखते हुए जिला प्रशासन ने अमेठी घाट और सेमरिया सहित 14 पुल-पुलियों पर आवागमन बंद कर दिया है। कई जगह पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार बलदाकछार के डीपापारा, अमेठी और सिमगा विकासखंड के गणेशपुर में पानी बढ़ने के कारण प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Contents
  • अमेठी घाट में पुल से 12 फीट ऊपर पानी
  • इन 14 पुल-पुलियों पर बंद है आवागमन
  • कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को किया अलर्ट
  • पुलों पर बैरिकेडिंग और कर्मचारियों की तैनाती
  • लोगों से सतर्क रहने की अपील

 

यह भी पढ़ें :  Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू

 

अमेठी घाट में पुल से 12 फीट ऊपर पानी

विकासखंड पलारी स्थित महानदी के अमेठी घाट में पुल से करीब 12 फीट ऊपर पानी बह रहा है। अमेठी घाट में बाढ़ की स्थिति (Baloda Bazar Flood Alert) को देखते हुए यहां आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसी तरह टेमरी नाला में 4 फीट, छेरकाडीह नाला में 3 फीट और भाटापारा विकासखंड के सेमरिया घाट में करीब 4 फीट ऊपर पानी बह रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

 

इन 14 पुल-पुलियों पर बंद है आवागमन

प्रशासन के अनुसार इन स्थानों पर पानी बढ़ने के कारण आवागमन रोक दिया गया है

  • अमेठी घाट, महानदी — पुल से 12 फीट ऊपर पानी
  • टेमरी नाला — 4 फीट ऊपर पानी
  • छेरकाडीह नाला — 3 फीट ऊपर पानी
  • सेमरिया घाट — 4 फीट ऊपर पानी
  • सुहेला मार्ग जमुनिया नाला पुल — 2 फीट ऊपर पानी
  • बासीन नाला — 2 फीट ऊपर पानी
  • भंवरगढ़-बरडीह मार्ग जमुनिया नाला पुल — 2 फीट ऊपर पानी
  • शिकारी केशली मार्ग जमुनिया नाला — 2 फीट ऊपर पानी
  • अचानकपुर चेक डेम — 1 फीट ऊपर पानी
  • भलूकोना-हरदी पुल — 2 फीट ऊपर पानी
  • चौरहा मार्ग — 2 फीट ऊपर पानी
  • नवागांव-चक्रवाय मार्ग — 2 फीट ऊपर पानी
  • लिमतरा-तरपोंगा मार्ग — 2 फीट ऊपर पानी
  • तरेंगा-कुलीपोटा मार्ग — 2 फीट ऊपर पानी

पुल-पुलियों पर आवागमन बंद (Baloda Bazar Flood Alert) होने के बाद प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक और सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था रामसिंह ठाकुर

 

कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को किया अलर्ट

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को पुल-पुलियों में बाढ़ की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सूचना देने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने को भी कहा गया है।

 

 

यह भी पढ़ें : Janjgir Champa Headmaster Suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, शिक्षकों से किया विवाद; जांच के बाद निलंबित

 

 

पुलों पर बैरिकेडिंग और कर्मचारियों की तैनाती

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग कराने और कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी (Baloda Bazar Flood Alert) बढ़ाने के साथ ही किसी भी व्यक्ति को जोखिम वाले पुलों से गुजरने से रोकने पर जोर दिया गया है। जिन गांवों में पानी भरने से लोग प्रभावित हुए हैं, वहां उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं आपदा प्रबंधन, होमगार्ड और पुलिस की टीमों को भी अलर्ट रहने कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें :  Bank Strike September 2026 : 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

 

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए सावधानी (Baloda Bazar Flood Alert) बरतने और पानी के तेज बहाव वाले पुल-पुलियों को पार नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा लगातार जलस्तर और स्थिति की निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें : Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

Chhattisgarh Cabinet Ministers Limit: हाईकोर्ट में पहुंचा विवाद, क्यों उठे सवाल कैबिनेट की संख्या पर?
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
महापौर सीट आरक्षण – भिलाई दुर्ग में OBC, 5 सीटें महिला महापौर, रायगढ़ अनारक्षित, रिसाली SC, अंबिकापुर ST के लिए आरक्षित
कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत:बीएम शाह हॉस्पिटल ने घायल को भर्ती करने से किया मना, शंकराचार्य में इलाज के दौरान तोड़ा दम..
Transfer Breaking: जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 इंजीनियरों का तबादला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग
Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद कथित…

Mahasamund Flood
Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया

जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच…

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

Junk Food
Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा

बच्चों को ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले…

Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला
Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला

राज्य में निजी क्षेत्र की 8,720 नौकरियों (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?