CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

By Newsdesk Admin
26/09/2026
Share
Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

सीजी भास्कर, 26 सितम्बर।  सूरजपुर जिले में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मिलावटी शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम के मुताबिक, आरोपी ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली रैपर और ढक्कन लगाकर मिलावटी शराब तैयार कर उसे बेच रहा था। (Surajpur Fake Liquor Case)

Contents
  • घर के कमरे में मिला सामान : Surajpur Fake Liquor Case
  • पहले शराब दुकान में करता था काम
  • आबकारी विभाग ने बढ़ाई निगरानी : Surajpur Fake Liquor Case

कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से बड़ी संख्या में शराब की बोतलों के ढक्कन, नकली लेबल, खाली शीशियां और मिलावटी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रप्रकाश राजवाड़े, निवासी कुम्दा बस्ती के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

घर के कमरे में मिला सामान : Surajpur Fake Liquor Case

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सूरजपुर जिले में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुम्दा बस्ती निवासी चंद्रप्रकाश राजवाड़े अपने घर में शराब में मिलावट कर उसे बेच रहा है।

सूचना के आधार पर टीम ने उसके घर दबिश दी। घर के एक कमरे की तलाशी के दौरान करीब 2500 अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलों के ढक्कन, 200 नकली लेबल, कई खाली शीशियां और करीब 12 लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई।

आबकारी टीम के मुताबिक, मिलावटी शराब को मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांड की बोतलों में भरकर रखा गया था।

 

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Liquor Action : 190 की शराब 200 में बेची, कांकेर में मिलीं 4409 खाली बोतलें; 3 आबकारी अफसर निलंबित

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

 

पहले शराब दुकान में करता था काम

आबकारी अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब एक साल पहले सूरजपुर की विदेशी शराब दुकान में कर्मचारी के तौर पर काम करता था। वहां से काम छोड़ने के बाद उसके द्वारा मिलावटी शराब तैयार कर बेचने का कारोबार किए जाने की बात सामने आई है।

आबकारी विभाग ने आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 38(क) और 59(क) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया।

 

यह भी पढ़ें :Illegal Liquor : वाहन चेकिंग में पकड़ी गई 100 बोतल शराब, आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने बढ़ाई निगरानी : Surajpur Fake Liquor Case

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मिलावटी शराब के मामलों को देखते हुए आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिले में निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विभाग की ओर से अवैध और मिलावटी शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

 

यह भी पढ़ें :Excise Department Raid Balodabazar : आबकारी विभाग की कार्रवाई,69 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1320 किलोग्राम लाहन जब्त

 

ख़बरें और भी हैं : Liquor Raid In Chhattisgarh : आबकारी टीम पर वसूली का आरोप तो भाजपा नेताओं पर बदसलूकी का, दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

दिल्ली के 3 मंदिरों पर बुलडोजर एक्शन रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया मना, वकील बोले- मस्जिद के लिए तो आपने तुरंत…
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने की शनिवार को प्रातः शाला संचालन की मांग, शासन से पुनर्विचार की अपील
CG News : गजराज बना यमराज, पहाड़ी कोरवा वृद्धा समेत 2 बैल की ले ली जान, वनांचल में दहशत, फारेस्ट डिपार्टमेंट के खिलाफ जन आक्रोश
चिकन पार्टी बना मौत का कारण: सास-दामाद की मौत, तीन की हालत नाजुक…
RBI New Rules : बैंकिंग सिस्टम में क्रांति: अब रीयल-टाइम में होंगे चेक क्लियर, ग्राहकों को तुरंत मिलेगा पैसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?