सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। दो पिकअप वाहनों से करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजे को कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Manendragarh Ganja Smuggling Case)
यह भी पढ़ें : Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में
चेकिंग के दौरान कपड़ों के नीचे मिला गांजा : Manendragarh Ganja Smuggling Case
नागपुर चौकी के सामने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेट मिले। इन्हें बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया गया था।
पुलिस को दोनों वाहनों से गांजे के 200 से ज्यादा पैकेट मिले। इनका कुल वजन करीब 9.20 क्विंटल बताया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक है।
यह भी पढ़ें : Raipur Monitor Lizard Seizure: गांजा तस्करी की डिक्की से निकली ‘गोह’, नकदी और 15 केस वाला आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा से कटनी ले जा रहे थे खेप
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं कटनी की रहने वाली हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर जशपुर के रास्ते सरगुजा सीमा में पहुंचे थे। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के कई थाना क्षेत्रों से होते हुए नागपुर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश सीमा से पहले पकड़े गए आरोपी : Manendragarh Ganja Smuggling Case
दोनों पिकअप वाहनों को मध्यप्रदेश की सीमा से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओडिशा से गांजा लाने के लिए सरगुजा और सूरजपुर क्षेत्र के रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की खेप के स्रोत की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
ख़बरें और भी हैं : Ganja Smuggling Sihawa : उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजा, सिहावा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा


