सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऐसे में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार कम हैं। (Chhattisgarh Weather October 2026)
प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बीजापुर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मौसम ड्राई रहा। बीजापुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा
रायपुर में 34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान : Chhattisgarh Weather October 2026
राजधानी रायपुर में भी गर्मी और उमस का असर देखने को मिल रहा है। 3 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 2 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा।

राजनांदगांव में पारा 34.3 डिग्री के पार
वहीं, बीते 24 घंटे में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था।
उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में रात के तापमान में फिलहाल कुछ राहत है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
गर्मी और उमस से राहत के आसार कम : Chhattisgarh Weather October 2026
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा
ख़बरें और भी हैं :Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक


