CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

By Newsdesk Admin
05/10/2026
Share
MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला...:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर । नवा रायपुर में विधायकों के लिए प्रस्तावित आवासीय परियोजना का नक्शा बदल दिया गया है। अब 78 की जगह 90 विधायकों के लिए चार बेडरूम वाले फ्लैट बनाए जाएंगे। परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीपर्पज हॉल, फैसिलिटी हॉल, कैफेटेरिया और कर्मचारियों के लिए सर्वेंट क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। सुविधाएं और निर्माण क्षेत्र बढ़ने से परियोजना की लागत करीब 80 करोड़ रुपए बढ़ गई है। (MLA Housing Project)

Contents
  • नई योजना में पांच मंजिला होंगे पांच ब्लॉक : MLA Housing Project
  • विधायकों की राय के बाद बदला गया डिजाइन
  • स्टीमेट तैयार होने के बाद नए सिरे से टेंडर : MLA Housing Project

 

यह भी पढ़ें : CG Housing Projects : 56 नई आवासीय योजनाओं पर जनता का जबरदस्त भरोसा, 15 दिन में 23 प्रोजेक्ट फुल, 305 करोड़ की रिकॉर्ड बुकिंग

नई योजना में पांच मंजिला होंगे पांच ब्लॉक : MLA Housing Project

यह परियोजना नवा रायपुर के सेक्टर-25 में राखी स्कूल के सामने करीब 44.67 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित है। पांच ब्लॉक बनाए जाएंगे और प्रत्येक ब्लॉक में 18 फ्लैट होंगे। इस तरह कुल 90 फ्लैट तैयार किए जाएंगे। पहले छह मंजिला भवन और 78 तीन बेडरूम फ्लैट बनाने की योजना थी।

नई योजना में सभी फ्लैट चार बेडरूम वाले होंगे। परिसर में खेल गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बड़े आयोजनों के लिए मल्टीपर्पज हॉल, फैसिलिटी हॉल और कैफेटेरिया की सुविधा होगी। कर्मचारियों के लिए सर्वेंट क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : Drinking Water Project : रावांभाटा में बनेगी 10 लाख लीटर की पानी टंकी, चार वार्डों के 20 हजार लोगों को राहत

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

 

विधायकों की राय के बाद बदला गया डिजाइन

परियोजना को वर्ष 2020 में मंजूरी मिली थी। शुरुआती डिजाइन तैयार होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किया गया था। बाद में विधायकों की बैठक में डिजाइन पर दोबारा चर्चा हुई। कई विधायकों के वरिष्ठ होने के कारण छह मंजिला भवन को सुविधाजनक नहीं माना गया और तीन मंजिला भवन का प्रस्ताव (MLA Housing Project) रखा गया। हालांकि, इससे निर्माण ज्यादा क्षेत्र में फैलने की स्थिति बनी।

इसी दौरान कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद पुराना टेंडर निरस्त कर दिया गया। हाल की बैठक में पांच मंजिला भवन बनाने पर सहमति बनी है। संशोधित डिजाइन को शासन से मंजूरी मिल चुकी है।

 

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: रायपुर में बनेंगे 1000 सरकारी फ्लैट, केंद्रीय विहार योजना को मिली मंजूरी

स्टीमेट तैयार होने के बाद नए सिरे से टेंडर : MLA Housing Project

मंजूरी मिलने के करीब छह साल बाद भी परियोजना का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। अब लोक निर्माण विभाग संशोधित ड्राइंग-डिजाइन के आधार पर नया स्टीमेट तैयार कर रहा है। स्टीमेट तैयार होने के बाद नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

लोक निर्माण विभाग के ईएनसी वीके भतपहरी के अनुसार, फ्लैट निर्माण के लिए शासन से अनुमोदन मिल चुका है और ड्राइंग-डिजाइन भी स्वीकृत हो गई है। फिलहाल स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

 

ख़बरें और भी हैं :PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Prakriti Rakhi Festival : किसान स्कूल में मनेगा प्रकृति राखी त्योहार, पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं
Seed Blackmarketing : धान बीज की बिक्री पर अचानक लगी रोक, निरीक्षण में सामने आईं कई अनियमितताएं
“दौड़ेगा दुर्ग, जागेगा छत्तीसगढ़” कल से होगा पंजीयन, पुरूष लगाएंगे 10 का दम और 8 किमी दौड़ेंगी महिलाएं, राज्य स्तरीय रोड रेस में विजेता जीतेंगे कुल 5 लाख का ईनाम
Property Registration : महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने का बढ़ा रुझान, शुल्क में छूट से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत
Body Found in Mahanadi: शिवरीनारायण में महानदी से महिला का शव मिला, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jamul Congress
Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश

जामुल में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ…

Chirag Paswan
Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर में रविवार को चिराग पासवान के बयान…

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?