सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर । रायगढ़ जिले के मड़वाताल घाटी में सोमवार दोपहर डीजल से भरे टैंकर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवती घायल हो गई, जबकि टक्कर के बाद टैंकर सड़क पर पलट गया। (Raigarh Diesel Tanker Accident)
टक्कर के बाद सड़क पर पलटा डीजल टैंकर : Raigarh Diesel Tanker Accident
जानकारी के मुताबिक, डीजल से भरा टैंकर कापू से धरमजयगढ़ की ओर जा रहा था। वहीं कार धरमजयगढ़ से अंबिकापुर की तरफ जा रही थी। मड़वाताल के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें : Bike Rider Death : बस्तर का सफर बना महिला बाइक राइडर की आखिरी यात्रा, ट्रेलर की टक्कर से 24 वर्षीय रिद्धि की मौत

डीजल लेने बाल्टी और जरकीन लेकर पहुंचे लोग
टक्कर के बाद टैंकर से डीजल सड़क पर बहने लगा। डीजल बहता देख आसपास के लोग बाल्टी और जरकीन लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल भरकर ले जाने लगे।
यह भी पढ़ें : Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा
हादसे के बाद पुलिस ने रोका दोनों तरफ का ट्रैफिक : Raigarh Diesel Tanker Accident
घटना की सूचना मिलते ही कापू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर हटाया और सुरक्षा के लिहाज से दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया।
यह भी पढ़ें : Bike Rider Death : बस्तर का सफर बना महिला बाइक राइडर की आखिरी यात्रा, ट्रेलर की टक्कर से 24 वर्षीय रिद्धि की मौत
घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
हादसे में टाटीबंध, रायपुर निवासी नीतू वैष्णव घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बरें और भी हैं :Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत


