सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। रायपुर के चंदनडीह स्थित एक बैंक शाखा में सेंधमारी की कोशिश का मामला सामने (Bank Burglary) आया है। अज्ञात आरोपी ने बैंक के ताले और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कई सामान को नुकसान पहुंचाया।
आरोपी ने शाखा प्रबंधक के केबिन, चेकबुक ड्रॉप बॉक्स और टेबल की दराज को नुकसान पहुंचाया। कंप्यूटर मॉनिटर भी तोड़ा गया। इसके अलावा कैश वॉल्ट यानी स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने की कोशिश की गई।
बैंक बंद होने के बाद वारदात Bank Burglary
5 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे रोजाना का काम पूरा होने के बाद बैंक बंद किया गया था। 6 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे कर्मचारी पहुंचे तो शटर और शाखा प्रबंधक के केबिन का ताला टूटा मिला।
बैंक के अंदर जांच करने पर खिड़की का कांच भी टूटा मिला। आशंका है कि आरोपी ने ताला तोड़ने के बाद खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें…Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
स्ट्रांग रूम का लॉक भी तोड़ा
बैंक के अंदर कई सामान क्षतिग्रस्त मिले। आरोपी ने कैश वॉल्ट तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन नकदी चोरी हुई या नहीं, इसका आकलन बैंक प्रबंधन कर रहा है।
यह भी पढ़ेंआकलन बैं
बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मिले सुरागों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
खबरें और भी हैं…Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल



