सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। कोंडागांव के गुण्डाधुर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली (Rashtriya Rangoli) बनाई गई। इसमें 200 से ज्यादा विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
रंगोली के जरिए नक्सल मुक्त बस्तर, नक्सल मुक्त भारत और एक पेड़ मां के नाम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर में शांति, विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

यह भी पढ़ें…Illegal Sand Mining : धमतरी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, दो दिन में 15 वाहन जब्त
रंगोली में दिखे विकास के संदेश Rashtriya Rangoli
विशाल रंगोली में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे विषयों को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम से पहले एनसीसी ग्राउंड से महाविद्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई।
नुक्कड़ नाटक से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने और विकास को आगे बढ़ाने की बात कही।
वहीं एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत उरी सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके जरिए राष्ट्रप्रेम, साहस और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें…Snake Rescue : कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने शांति, विकास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने (Rashtriya Rangoli) का प्रयास किया।
खबरें और भी हैं…Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था का आरोप, पानी के लिए परेशान हुए स्कूली बच्चे; कुछ की तबीयत बिगड़ी


