सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। सितंबर महीने में 7 हजार से अधिक शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हुई। प्रदेश में करीब 1.5 लाख शिक्षकों की उपस्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। (Teachers Online Attendance Missing)
अब स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की पदस्थापना, ड्यूटी और हाजिरी दर्ज नहीं होने की वजह की जानकारी मांगी है। विभाग ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने की तैयारी भी कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Teacher Notice Issue : ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षिका का विरोध, बोलीं- अधिकारियों के काम की भी हो निगरानी, मिल गया नोटिस
अटैचमेंट खत्म होने के बाद ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य : Teachers Online Attendance Missing
स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों का अलग-अलग विभागों में अटैचमेंट समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद 1 जुलाई से शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी गई। व्यवस्था के तहत शिक्षकों को अपने पदस्थ स्कूल परिसर से ही आने और छुट्टी के समय की उपस्थिति दर्ज करनी है।
जुलाई में कई जिलों में यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर लागू की गई थी। अगस्त में कुछ स्कूलों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो सकी। इस वजह से वेतन रोकने के निर्देशों पर सख्ती नहीं की गई। सितंबर में व्यवस्था में सुधार के बाद अधिकारियों ने जिलेवार, स्कूलवार और शिक्षकवार उपस्थिति की समीक्षा की, जिसमें 7 हजार से अधिक शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं होने का पता चला।
यह भी पढ़ें : Online Attendance System : ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था से विभागों में समयपालन का दिख रहा असर

जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट
स्कूल शिक्षा संचालनालय ऐसे शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज रहा है, जिनकी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है। अधिकारियों से पूछा गया है कि संबंधित शिक्षक कहां पदस्थ हैं, किस स्थान पर ड्यूटी कर रहे हैं और उनकी हाजिरी दर्ज क्यों नहीं हो रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह के मुताबिक, ऑनलाइन समीक्षा में करीब 7 हजार शिक्षकों की हाजिरी दर्ज नहीं होने की जानकारी मिली है। जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट (Teachers Online Attendance Missing) मांगी गई है। जांच के बाद ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी
नारायणपुर में सबसे कम 70 प्रतिशत उपस्थिति : Teachers Online Attendance Missing
सितंबर की समीक्षा में नारायणपुर जिले में ऑनलाइन हाजिरी का औसत सबसे कम मिला। यहां रोजाना औसतन 70 प्रतिशत शिक्षकों की ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, जिले के कई दुर्गम गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं पहुंची है। ऐसे स्कूलों को ऑफलाइन हाजिरी दर्ज करने का विकल्प दिया गया है।
ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए अब अधिकारी एक क्लिक पर किसी भी जिले, स्कूल और शिक्षक की उपस्थिति देख सकते हैं। विभाग का उद्देश्य शिक्षकों की उपस्थिति में पारदर्शिता लाना और स्कूलों में नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें : Online Attendance Rule : 16 जून से शिक्षा विभाग में ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, लापरवाही पर रुकेगा वेतन
ख़बरें और भी हैं : Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक


