सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। मुंगेली जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों (Mungeli Jan Darshan) के सामने रखीं। किसी ने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद मुआवजा मांगा, तो किसी ने शौचालय निर्माण, दिव्यांगों के लिए तीन पहिया स्कूटी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने की मांग की। प्रशासन ने आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया।

जनदर्शन में इन समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग Mungeli Jan Darshan
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन में ग्राम भूतकछार की रंजीत यादव ने अपने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया।
वहीं, ग्राम हथिनी कला की दुर्गा यादव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कराने की मांग रखी। ग्राम सोनपुरी के दिव्यांग गोविंद बारमते ने तीन पहिया स्कूटी उपलब्ध कराने और ग्राम रोहरा खुर्द के हरि प्रसाद मेखले ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें…सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, 11.39% पर पहुंची दर
आवेदनों के निराकरण पर जोर
जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अतिरिक्त कलेक्टर श निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जीएल यादव और अंजोर सिंह पैकरा, मुंगेली एसडीएम मायानंद चंद्रा, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



