CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rikesh Sen : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक रिकेश की तत्काल पहल, सीएम हाउस ने लिया संज्ञान

Rikesh Sen : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक रिकेश की तत्काल पहल, सीएम हाउस ने लिया संज्ञान

By Newsdesk Admin
28/10/2026
Share
Rikesh Sen
Rikesh Sen

छोटे फुटपाथ व्यवसायियों को नुकसान पर जताई नाराजगी, मुआवजे की मांग का भी उठाया मुद्दा

 

भिलाई नगर, 28 अक्टूबर।‌ नगर पालिक निगम भिलाई और यातायात पुलिस द्वारा 27 अक्टूबर को सड़क किनारे पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कड़ी नाराजगी (Rikesh Sen) जताई है। उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर बिना पूर्व सूचना और सामान हटाने की मोहलत दिए, की गई कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई तथा प्रभावित छोटे व्यवसायियों को राहत देने की मांग उठाई।

 

Rikesh Sen
Rikesh Sen

 

आपको बता दें कि भिलाई निगम के तात्कालीन आयुक्त अशोक द्विवेदी ने भी बगैर जनप्रतिनिधियों को सूचना दिए कुछ इसी तरह की कार्रवाई (Rikesh Sen) की थी जिसमें विधायक रिकेश की आपत्ति को सीएम हाउस ने संज्ञान में लेकर कमिश्नर को हटा दिया था।

 

कल ऐसी ही गलती की पुनरावृत्ति पर विधायक की नाराज़गी एक बार फिर निगम गलियारे में चर्चा का विषय बनी है। श्री सेन की मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इस पूरे मुद्दे को लेकर 29 अक्टूबर को सीएम से मुलाकात भी होनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बगैर जनप्रतिनिधियों को सूचित किए इस तरह की मनमाना कार्रवाई और फुटपाथ व्यवसायियों को हुए नुकसान की गाज जिम्मेदार अधिकारियों पर जरूर गिरेगी।

विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट किया कि वे यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण के समर्थक नहीं हैं। त्यौहारी सीजन में सड़कों को व्यवस्थित और सुगम बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं यातायात पुलिस के प्रयास आवश्यक हैं, लेकिन कार्रवाई से पहले संबंधित व्यवसायियों को नोटिस देकर अपना सामान हटाने का पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में मानवीय संवेदनशीलता और छोटे व्यापारियों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।

बताया गया कि कल दोपहर करीब 12 से 3 बजे के बीच जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई (Rikesh Sen) की गई। इस दौरान ठेले-खोमचे और पसरा लगाकर फल, सब्जियां तथा खाद्य सामग्री बेचने वाले कई छोटे व्यवसायियों के सामान को नुकसान पहुंचा। उनकी बिक्री के लिए रखी खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

सीएम हाउस ने लिया संज्ञान Rikesh Sen

विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री निवास द्वारा संज्ञान लिए जाने की जानकारी सामने आई है। विधायक के अनुसार, अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को पूर्व सूचना देने, उन्हें अपना सामान सुरक्षित हटाने की मोहलत देने और ऐसी कार्रवाई की जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी पहले से देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

विधायक रिकेश सेन ने कार्रवाई से प्रभावित फुटपाथ व्यवसायियों को हुए आर्थिक नुकसान के मद्देनजर उचित मुआवजे पर भी विचार करने (Rikes Sen) की मांग की है। उनका कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही गरीब और छोटे व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। भविष्य में ऐसी कार्रवाई नियोजित, पारदर्शी और मानवीय तरीके से हो, ताकि व्यवस्था भी बनी रहे और किसी की आजीविका को अनावश्यक नुकसान भी न पहुंचे।

कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने के नाम पर कोल ट्रांसपोर्टर ने अंबिकापुर के कारोबारी से की 1.30 करोड़ की ठगी
कांग्रेस ने रमेश बैस का नाम सुझाया, दीपक बैज ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
Sushasan Tihar Sukma News : महुआ पेड़ के नीचे लगी जनचौपाल, 20 लाख आन द स्पाट स्वीकृत
GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम
CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RRB Station Master Recruitment 2026 : रेलवे में 1,265 पदों पर भर्ती! ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, जानें योग्यता, फीस और आवेदन का तरीका
RRB Station Master Recruitment 2026 : रेलवे में 1,265 पदों पर भर्ती! ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, जानें योग्यता, फीस और आवेदन का तरीका

रेलवे में सरकारी नौकरी (RRB Station Master Recruitment…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में तड़के सुबह पुलिस की बड़ी दबिश, 200 जवानों ने खंगाले संदिग्धों के ठिकाने, 2 वारंटी गिरफ्तार

​दुर्ग जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था…

Cyclone Alert
Cyclone Alert : बिलासपुर में चक्रवात का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिलासपुर में…

Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल
Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बल्ले से निकले…

Cyclone Alert
Cyclone Alert :  बस्तर में चक्रवात का असर, भारी बारिश की चेतावनी और स्कूलों में छुट्टी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चक्रवात के असर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?