CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार

Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/11/2026
Share
Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार
Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, गरियाबंद 01 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जमीन में छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये निकालने पहुंचीं दो महिला सरेंडर नक्सलियों (Gariaband Naxalite Cash Recovery) समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह रकम ठेकेदारों और आम नागरिकों को डराकर अवैध वसूली के जरिए जुटाई गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नक्सली कमांडर चलपति ने वर्ष 2024 में यह रकम राजाडेरा जंगल में छिपाई थी। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल का है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण किया था। पुलिस का कहना है कि पुनर्वास कैंप में रहते हुए भी वे नक्सली संगठन के लिए छिपाई गई रकम निकालने की योजना बना रही थीं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh MLFF Tolling System : छत्तीसगढ़ में बिना रुके कटेगा टोल टैक्स, मार्च 2027 तक लिम्हा टोल प्लाजा से शुरू होगी नई व्यवस्था

 

बैग लेकर लौटते समय गिरफ्तारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग राजाडेरा पहाड़ी के पास जंगल में छिपाकर रखी गई रकम निकालने पहुंचने वाले हैं। इसके बाद मैनपुर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान जंगल से बैग लेकर लौट रहे तीन संदिग्धों ने पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान काले रंग के बैग में एक टिफिन मिला, जिसमें 500-500 रुपये के नोटों के बंडल रखे थे। पुलिस ने कुल 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और एक टीवीएस बाइक भी जब्त की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Birgaon Water Management Fund Misuse : बीरगांव में जल प्रबंधन के 7.18 करोड़ सफाई पर खर्च! ऑडिट में पकड़ी गई गड़बड़ी, निगम से मांगा हिसाब

 

 

चलपति की गार्ड भी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सिंगे उर्फ रोशनी निवासी ग्राम गामगुलावर, जिला सुकमा शामिल है। वह नक्सली कमांडर चलपति की गार्ड रह चुकी है। दूसरी आरोपी बुधरी मुचाकी उर्फ बुदरी उर्फ सोनी निवासी एटेगट्टा, जिला सुकमा है। उसे सीनापाली दलम की पूर्व कमांडर बताया गया है। तीसरा आरोपी नोहर मरकाम निवासी ग्राम भुतबेड़ा, थाना मैनपुर है। पुलिस ने उसे नक्सलियों का सहयोगी बताया है।

 

यह भी पढ़ें : Pt. Sundarlal Sharma Open University Auditorium : चार साल बाद भी अधूरा ऑडिटोरियम, दीक्षांत समारोह के लिए टेंट पर खर्च होंगे लाखों रुपये

 

2024 में जंगल में छिपाई रकम

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 लाख रुपये वर्ष 2024 में नक्सली कमांडर चलपति ने राजाडेरा जंगल में पहाड़ी के पास जमीन के अंदर छिपाए थे। यह रकम ठेकेदारों और आम लोगों को डराने-धमकाने के बाद अवैध वसूली के जरिए जुटाई गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों महिला सरेंडर नक्सलियों ने पुनर्वास कैंप में रहते हुए रकम निकालने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने अपने पुराने सहयोगी नोहर मरकाम की मदद ली और उसके साथ जंगल पहुंचीं।

 

 

यह भी पढ़ें : Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन गांवों में पत्थर खदानों का कहर! ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, धूल से सांस लेना मुश्किल

 

 

BNS और UAPA के तहत केस

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 61(2) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 17, 18, 20, 38 और 40 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, नक्सली कमांडर चलपति करीब दो साल पहले गरियाबंद जिले के भालूडिग्गी जंगल में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

 

यह भी पढ़ें :  2026 Financial Rules Change : 1 नवंबर से बदले कई वित्तीय नियम, पेंशन, GST, बैंकिंग और टोल से जुड़े बदलावों का जानें असर

Raipur Hospital : रायपुर जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन होंगे डॉ. संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
Elephant Death : तालाब में डूबने से शावक हाथी की मौत, जांच में जुटा विभाग
Revenue Department Transfer Order : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, अधीक्षक से डाटा एंट्री ऑपरेटर तक के तबादले
लॉटरी में कार का झांसा देकर रिटायर्ड कर्मी से करोड़ों की ठगी
Chhattisgarh Naxal News : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में…, विकास का सूर्योदय सुनिश्चित : विष्णु देव साय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?