सीजी भास्कर, 3 नवंबर। बिलासपुर जिले के तखतपुर और सेंदरी में बायोगैस प्लांट लगाने की तैयारी तेज (Biogas Plant) हो गई है। इन संयंत्रों में पैरा, गोबर और गीले कचरे से गैस के साथ जैविक खाद भी तैयार की जाएगी। इससे किसानों को कृषि अवशेष बेचकर अतिरिक्त आमदनी का मौका मिलेगा।

कृषि अवशेष और कचरे से बनेगी गैस Biogas Plant
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को प्लांट के लिए कच्चे माल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को पैरा और गोबर प्लांट तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि खेतों में अनुपयोगी पड़े कृषि अवशेषों का भी उचित दाम मिल सके।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Green Energy : 2030 तक 15 हजार मेगावाट होगी हरित ऊर्जा क्षमता, CM साय ने बताया सरकार का रोडमैप
तखतपुर में रोजाना 22.5 टन गैस उत्पादन
तखतपुर में रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड का कृषि अपशिष्ट आधारित सीबीजी प्लांट लगाया (Biogas Plant) जा रहा है। इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 22.5 मीट्रिक टन गैस होगी।
वहीं, सेंदरी में बीपीसीएल का प्लांट अप्रैल-मई तक शुरू होने की संभावना है। यहां नगरीय निकायों से मिलने वाले करीब 10 टन गीले कचरे से रोजाना गैस तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें…Online Cricket Betting : दुर्ग में WINBUZZ ऐप से क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 4.93 लाख जब्त
किसानों को मिलेगा जैविक खाद का लाभ
सीबीजी मॉनिटरिंग समिति की बैठक में प्लांट संचालन, अनुमतियों और विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई। कृषि विभाग को किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन परियोजनाओं से किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ने के साथ कृषि अवशेषों और गीले कचरे का बेहतर उपयोग (Biogas Plant) होगा। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
खबरें और भी हैं…Yuva Samvad : मुंगेली में युवा संवाद कार्यक्रम, राकेश साहू ने युवाओं को किया प्रेरित


