सीजी भास्कर, 08 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है। प्रदेश की तीनों स्टेट पावर कंपनियों में कुल 1501 पदों पर भर्ती निकाली गई है। (Power Companies Recruitment 2026)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 5 नवंबर को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Sports Policy : अब छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका
द्वितीय श्रेणी और तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल : Power Companies Recruitment 2026
इस भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 609 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। वहीं, कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के 167 पदों पर भी भर्ती होगी।
इसके अलावा सहायक अभियंता के 152 पदों के साथ फायर ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर जैसे कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया (Power Companies Recruitment 2026) पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।
खास बात यह है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र होंगे।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर याद रखें। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : CG Recruitment : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का नया मौका, इंजीनियर पदों पर भर्ती से युवाओं में बढ़ी उम्मीद
ख़बरें और भी हैं :CG Vyapam Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, व्यापमं ने सब ऑडिटर के पदों पर निकाली भर्ती


