सीजी भास्कर, 19 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले में पिछले 6 महीनों से दहशत का कारण बने कबरा हाथी को वन विभाग की टीम ने बुधवार को ट्रैंकुलाइज कर लिया। इस हाथी पर 19 लोगों की मौत का कारण बनने का आरोप है। (Kabra Elephant Tranquilized )
17 हाथियों के झुंड में शामिल होने से पकड़ना हुआ मुश्किल : Kabra Elephant Tranquilized
कबरा हाथी पिछले कुछ समय से 17 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया था, जिसके चलते उसे पकड़ने में वन विभाग की टीम को काफी परेशानी हो रही थी। बुधवार सुबह हाथियों का झुंड रामगढ़ पहाड़ी के नीचे पहुंचा। इसके बाद वन विभाग की टीम दो कुमकी हाथियों दुर्योधन और तीरथ की मदद से मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल ने 4 घर तोड़े, धान खाया; 18 हाथियों का झुंड कटघोरा क्षेत्र में सक्रिय…

पांच दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम को मिली सफलता
वन्यजीव डॉक्टर ने कुमकी हाथी पर बैठकर कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइजर डॉट लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। पांच दिनों की कोशिशों के बाद टीम को यह सफलता (Kabra Elephant Tranquilized) मिली है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी
रेडियो कॉलर लगाने के बाद रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी
अब वन विभाग की टीम (Kabra Elephant Tranquilized) उसे रेडियो कॉलर लगाने के बाद रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कबरा हाथी के ट्रैंकुलाइज होने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
हाथियों के झुंड की मौजूदगी से आसपास के गांवों में डर का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई। वहीं, कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज किए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
ख़बरें और भी हैं :Elephant Alert : छत्तीसगढ़ में हाथियों से बढ़ी परेशानी, 40 किसानों की फसल प्रभावित; एक की मौत


