सीजी भास्कर, रायपुर, 20 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Awards 2026) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पांच पुरस्कार मिले हैं। राज्य ने फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बड़े बचेली, दंतेवाड़ा और बिलासपुर के नगरीय निकायों को डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में सम्मानित किया गया। शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने राज्य के दोनों पुरस्कार ग्रहण किए।

यह भी पढ़ें : Raipur Traffic TI Attack : चेकिंग के दौरान ट्रैफिक टीआई को टाटा एस से मारी टक्कर, चालक ने दी कुचलने की धमकी; FIR दर्ज
फास्टेस्ट मूवर्स में पहला स्थान
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान मिला। वहीं, राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य की ओर से दोनों पुरस्कार प्राप्त किए। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CG Millet Procurement 2026 : किसानों से 15 दिसंबर से होगी कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी, जानें प्रति क्विंटल कितना मिलेगा दाम
तीन निकायों को सम्मान
डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों ने स्थान हासिल किया। एक लाख से कम आबादी वाले निकायों में बड़े बचेली नगर पालिका परिषद को पहला और दंतेवाड़ा नगर पालिका परिषद को दूसरा स्थान मिला। वहीं, एक लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले निकायों की श्रेणी में बिलासपुर नगर निगम दूसरे स्थान पर रहा। इस तरह राज्य के दो और तीन नगरीय निकायों के तीन पुरस्कार मिलाकर कुल पांच राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ के खाते में आए।
यह भी पढ़ें : Anthropic IPO : एंथ्रोपिक के आईपीओ से कर्मचारियों की बदली किस्मत, 2800 के पास 93 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारी
छोटे कारोबारियों को मदद
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को संस्थागत ऋण, डिजिटल लेनदेन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि योजना छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को मिले पुरस्कार योजना के क्रियान्वयन और किए गए नवाचारों का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पथ विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल देकर सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें : Ganiyari Cooperative Society : समिति के खाते से निजी खाते में ट्रांसफर हुए 2.91 लाख, प्रबंधक पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप
अरुण साव ने क्या कहा
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य और नगरीय निकायों को मिले पुरस्कार उनकी कार्यप्रणाली और प्रयासों का परिणाम हैं। योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को संस्थागत ऋण और डिजिटल भुगतान से जोड़ने के साथ स्वरोजगार के बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान नगरीय निकायों को पथ विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा।
यह भी पढ़ें : Yogi Adityanath Mother : योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद
समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक निलेश महादेव क्षीरसागर और राज्य शहरी विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरी उपस्थित थे। बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, दंतेवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण कुमार ध्रुव तथा बड़े बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.टी.एम. कृष्णा राव भी समारोह में शामिल हुए।



