CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Court Divorce : हर वैवाहिक तकरार तलाक की वजह नहीं, हाईकोर्ट की टिप्पणी से आया बड़ा संदेश

High Court Divorce : हर वैवाहिक तकरार तलाक की वजह नहीं, हाईकोर्ट की टिप्पणी से आया बड़ा संदेश

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
High Court Divorce
High Court Divorce

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : पति पत्नी के बीच होने वाले छोटे मोटे विवाद और रोजमर्रा की नोकझोंक को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी (High Court Divorce) की है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सामान्य वैवाहिक मतभेदों को मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता और केवल ऐसे कारणों के आधार पर विवाह समाप्त नहीं किया जा सकता। इस फैसले को पारिवारिक मामलों में अहम माना जा रहा है।

Contents
  • फैमिली कोर्ट का फैसला किया रद्द High Court Divorce 
  • पत्नी ने साथ निभाने की कोशिश की
  • पति के आरोपों को नहीं माना विश्वसनीय High Court Divorce
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा पति के पक्ष में दी गई तलाक की डिक्री को निरस्त करते हुए कहा कि इस मामले में तलाक देने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार मौजूद नहीं थे।

High Court Divorce

यह भी पढ़ें : Smart Meter Update : अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने अब स्मार्ट मीटर की होगी आधार से E-KYC 

फैमिली कोर्ट का फैसला किया रद्द High Court Divorce 

डिवीजन बेंच ने कहा कि पति पत्नी के बीच सामान्य घरेलू तकरार और छोटे मोटे मतभेद वैवाहिक जीवन का हिस्सा होते हैं। इन्हें मानसिक क्रूरता मानकर तलाक का आधार नहीं बनाया जा सकता।

पत्नी ने साथ निभाने की कोशिश की

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि उपलब्ध तथ्यों से यह स्पष्ट होता है कि पत्नी लगातार वैवाहिक संबंध बनाए रखने का प्रयास करती रही। वहीं पति की ओर से साथ रहने के लिए पर्याप्त प्रयास किए जाने के साक्ष्य सामने नहीं आए।

यह भी पढ़ें : SI Result Controversy  : छत्तीसगढ़ एसआई परीक्षा विवाद पर बड़ा अपडेट, CGPSC ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान

पति के आरोपों को नहीं माना विश्वसनीय High Court Divorce

हाईकोर्ट ने पति के उस आरोप को भी स्वीकार नहीं किया जिसमें कहा गया था कि पत्नी उसके सांवले रंग और निजी नौकरी को लेकर उसका अपमान करती थी। अदालत ने कहा कि दोनों विवाह से पहले एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे, इसलिए यह आरोप परिस्थितियों के अनुरूप विश्वसनीय नहीं माना जा सकता।

यह भी पढ़ें : Swami Atmanand School : स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आखिर भड़का छात्रों का गुस्सा, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में सुप्रीम कोर्ट के समर घोष बनाम जया घोष मामले का उल्लेख करते (High Court Divorce) हुए कहा कि मानसिक क्रूरता तभी मानी जाएगी जब उसका प्रभाव इतना गंभीर हो कि पति पत्नी का साथ रहना व्यावहारिक रूप से असंभव हो जाए। इस मामले में ऐसे हालात साबित नहीं हुए, इसलिए तलाक की डिक्री को रद्द कर दिया गया।

यह फैसला स्पष्ट करता है कि केवल सामान्य वैवाहिक मतभेद या घरेलू तकरार के आधार पर विवाह विच्छेद की अनुमति नहीं दी जा सकती और प्रत्येक मामले का निर्णय तथ्यों तथा साक्ष्यों के आधार पर ही किया जाएगा।

खबरें और भी हैं :  Handloom Day : आज बुनकरों को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें, राजधानी में होगा राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

Surajpur Ganja Smuggling : 8 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
CG Principal Counseling : प्राचार्य पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 17 नवंबर से, एक हजार पदोन्नत प्राचार्य होंगे शामिल
Bhupathi surrender : भूपति के झुकते ही बिखरा माओवादी किला, 170 से अधिक माओवादी हथियार लेकर समर्पण को निकले
Eklavya School Guest Teacher : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी
CG PWD Infrastructure Reforms : आम जनता के पैसों की बर्बादी पर पीडब्ल्यूडी सचिव का हंटर!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार
Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार

डॉ. भीमराव आंबेडकर (Ambedkar Post Case) के खिलाफ…

Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन (Chhattisgarh Conversion Rules 2026)…

Double Murder
Double Murder : मां बेटी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश के बाद वारदात, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छापरपानी गांव में महिला और उसकी मासूम बेटी…

New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि
New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि

छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ फसलों की गिरदावरी (New…

Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर ट्रायल जारी रहेगा
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर ट्रायल जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?